अजब ग़जब

शादी में सज-धजकर पहुंची दुल्हन, भाइयों ने दिया ऐसा सरप्राइस कि भीग गई आंखें, देखें VIDEO

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। लिहाजा इससे जुड़े अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन का डांस तो कभी उनके साथ किया गया मजाक सुर्खियां बटोर रहा है। शादी का दिन वैसे तो सभी के लिए ख़ास होता है लेकिन एक लड़की के लिए यह दिन बेहद खास होता है। यह एक ऐसा दिन है जब वह अपने उन दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ रहना चाहती है जो उसके बहुत करीब होते हैं, खासकर उसके माता-पिता और भाई-बहन।

वायरल वीडियो में दिखा भाई-बहन का सच्चा प्यार

भाइयों को बहनों से बहुत ज्यादा लगाव होता है। जब दुल्हन की विदाई होती है तो सबसे ज्यादा उसका भाई अपनी प्यारी बहन को दूर जाते देख रोता है। भाई अपनी बहन की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। अगर बात बहनों की शादी की हो तो बात ही क्या। भाई उनकी छोटी सी छोटी खुशियों को पूरा करने में लग जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन को उसके भाइयों द्वारा उसकी शादी के दिन सबसे प्यारे तरीके से प्यार करते दिखाया गया है।

लाडली छोटी बहन के लिए इतना खास सरप्राइस

इस वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘लाडली छोटी बहन’। वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन बेहद खूबसूरत लाल रंग के लहंगे में एंट्री करते हुए नजर आ रही हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में ‘मेरा भाई तू मेरी जान है’ गाना बज रहा है।

बहन के लिए भाइयों ने हथेलियां बिछा दी

स्टेज तक जाने के रास्ते पर भाइयों ने अपनी लाडली बहन के लिए फूलों की पंखुड़ियां बिछा दी है। फिर सभी भाइयों को रास्ते में घुटनों के बल बैठे देखा जा सकता था। जैसे ही लोगों ने दुल्हन पर फूलों की पंखुड़ियां और नोटों की बौछार की, उसके भाइयों ने अपनी छोटी बहन को चलने के लिए रास्ते पर अपनी हथेलियां बिछा दीं। ऐसी एंट्री बेहद कम ही देखने को मिलती है।

वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

दुल्हन की शादी में एंट्री का ये वीडियो देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। लाल रंग के लहंगे में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने भाइयों का इतना प्यार देख दुल्हन खुद को रोक नहीं सकी और उसकी आंखें भीग गई। सोशल मीडिया पर भी हर कोई इस वीडियो को देखकर इन भाइयों की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है।

Related Articles

Back to top button