विशेष

23 साल की उम्र में यह छात्र टॉप 100 अमीर लोगों की लिस्ट में हुआ शामिल, 4 सालों में कमाया नाम

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हर कोई इंसान अपने जीवन में कामयाबी पाना चाहता है परंतु सिर्फ सोचने मात्र से ही कामयाबी नहीं मिल पाती है। इसके लिए अपने जीवन में कठिन संघर्ष करना पड़ता है। तब जाकर कुछ लोग कामयाबी का स्वाद चख पाते हैं। वैसे देखा जाए तो समय के साथ साथ भारत काफी आगे बढ़ता जा रहा है। भारत का यूथ आज हर दिशा में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। चाहे टेक्नोलॉजी की बात करें या फिर सिविल सर्विसेज की। हर तरफ आपको यूथ के बढ़ते हुए कदम नजर आएंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बताने वाले हैं जिसमें अपने काम से नाम कमाया है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शाश्वत नकरानी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने काम से अपना नाम बनाया है और इस नाम के साथ ही वह पैसा भी बनाने में सबसे आगे निकल गए। जब कोई 23 साल का होता है तो इस उम्र में अपनी ग्रेजुएशन खत्म करके थोड़ा सा सीरियस होकर पोस्ट ग्रेजुएशन के बारे में सोचने लगता है परंतु कुछ यंग लोग बहुत अलग होते हैं जिनका नाम इतनी से कम उम्र में चमक गया होता है। ठीक उसी प्रकार से शाश्वत नकरानी हैं, जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

अब आपके मन में ये विचार जरूर आ रहा होगा कि शाश्वत नकरानी की चर्चा क्यों हो रही है? तो आपको बता दें कि यह भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। इसे आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 (IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021) ने निकाला है और इस लिस्ट में 23 साल के शाश्वत नकरानी का भी नाम शामिल है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम भी शुमार है, लेकिन आज हम आपको शाश्वत नकरानी के बारे में बताएंगे।

बता दें कि शाश्वत नकरानी ने महज 4 सालों में यह बड़ा नाम कमाया है। कमाई और पैसों के मामले में देश के नामी उद्योगपतियों को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने यह कामयाबी हासिल की है। जब 4 साल पहले शाश्वत नकरानी की उम्र 19 साल की थी तब उस समय के दौरान उन्होंने “भारत पे” की स्थापना की थी। उस समय वह आईआईटी दिल्ली में तीसरे साल की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने 2015 में आईआईटी में दाखिला लिया था और वह टेक्सटाइल की पढ़ाई कर रहे थे। 3 सालों बाद उन्हें यह ड्रॉपआउट करना पड़ा था। सबके आश्चर्य कर देने वाली बात यह है कि फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स दोनों ही कॉलेज ड्रॉपआउट हैं।

अब आप जान लीजिए कि आखिर भारत पे (BharatPe) क्या है? आपको बता दें कि भारत पे क्यूआर कोड (QR CODE) है। भारत पे एक ऐसा इकलौता क्यूआर कोड (QR Code) है, जिसे सभी पेमेंट प्लेटफार्म पेटीएम, गूगल पे, फोन पे समेत 150 यूपीआई पेमेंट एप के द्वारा स्वीकार किया जाता है। इसके माध्यम से पैसे प्राप्त किए जा सकते हैं। बता दें शाश्वत नकरानी खुद के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनका नाम Youngest Richest Self made की लिस्ट में दर्ज हुआ है। महज 22 साल की उम्र में वह फिनटेक स्पेस इन इंडिया के सबसे यंग को-फाउंडर थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021 में पहले स्थान पर मुकेश अंबानी हैं, जो 10 वर्षों से इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 718000 करोड रुपए बताई जाती है। वहीं दूसरे स्थान पर गौतम अडानी हैं, जिनकी संपत्ति 505900 करोड़ आंकी गई है। तीसरे स्थान पर शिव नाडर हैं, जिनकी संपत्ति 236600 करोड़ रुपए आंकी गई है। चौथे स्थान पर एसपी हिंदूजा एंड फैमिली, पांचवें स्थान पर एलएन मित्तल, छठे स्थान पर साइरस पूनावाला और सातवें स्थान पर राधाकिशन दमानी का नाम आता है।

Related Articles

Back to top button