समाचार

बच्चे का अपहरण कर बदमाशों ने मैसेज कर मांगी 50 करोड़ की फिरौती, तलाशी में जुटी मेरठ पुलिस

उत्तर प्रदेश में बदमाशों ने एक व्यापारी के बच्चे का अपहरण कर लिया है। बच्चे की रिहाई के लिए उसके परिवार वालों से 50 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। ये घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-12 की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के 15 साल के बेटे को अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद फोन कर उसकी रिहाई के लिए 50 करोड़ की मांग की गई।

पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की खोज का काम शुरू कर दिया है और पुलिस बदमाशों का पता लगाने में लगी हुई है। खबर के अनुसार 15 साल के बच्चे आरिफ का अपहरण उसके घर के पास से किया गया है। दरअसल आरिफ के पिता उसे और उसकी छोटी बहन को अकेले घर में छोड़कर अपनी पत्नी व छोटी बच्ची के साथ गांव गए थे। गांव से लौटने के बाद उन्हें घर में आरिफ नहीं मिला।

वहीं कुछ समय बाद आरिफ के ही फोन से एक मैसेज आया और आरिफ के पिता से 50 करोड़ की मांग की गई। इसके अलावा घर पर एक चिट्ठी भी बदमाशों ने छोड़ी। जिसमें अपहरण की बात लिखी गई थी। आरिफ के पिता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसएसपी ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी बच्चे की तलाश कर रही है। अभी तक बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी हाथ नहीं लगी है।

बताया जा रहा है कि किठौर के राधना गांव निवासी आसिफ शास्त्री नगर सेक्टर-12 में रहते हैं और उनके 12 ट्रक हैं। आसिफ सोमवार को पत्नी व छोटी बच्ची के साथ गांव गए थे। उनका बेटा आरिफ अपनी छोटी बहन के साथ घर पर था। वहीं जब शाम को ये लोग घर वापस आए तो आरिफ गायब मिला। जिसके बाद नौचंदी थाने में केस दर्ज करवाया गया।

2 महीने पहले किया निकाह

पुलिस ने बताया कि आसिफ की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। दो महीने पहले ही आसिफ ने दूसरा निकाह किया था। गायब हुआ बेटा और दोनों बेटियां पहली पत्नी से हैं। आसिफ ने ही पुलिस में देर रात बच्चे के अपहरण का केस दर्ज करवाया है। पुलिस जांच कर ही है और बच्चे का पता लगाने में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button