समाचार

अवैध संबंध बनाने के लिए जेठ करता था परेशान, विरोध करने पर खोनी पड़ी महिला को अपनी जान

उत्तर प्रदेश के झांसी में बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम एक महिला की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया था। 27 नवंबर को हुई इस हत्या की जांच पुलिस ने तुरंत शुरू कर दी थी और अब पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार पूजा जायसवाल की हत्या 27 नवंबर को बाइक सवार बदमाशों ने की थी और उसके सिर पर गोली मारी थी। ये हत्या पूजा जायसवाल के जेठ ने की थी।

पूजा जायसवाल

दरअसल पूजा जायसवाल का जेठ उसके साथ संबंध बनाना चाहता था और इस बात का विरोध पूजा जायसवाल ने किया था। इतना ही नहीं पूजा जायसवाल के जेठ को शक था की पूजा का कहीं ओर चक्कर चल रहा है। झांसी के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने इस वारादात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छोटे भाई की पत्नी पूजा जायसवाल के साथ बड़ा भाई अवैध सम्बंध बनाना चाहता था। मृतक महिला जेठ के साथ संबंध बनाने को राजी नहीं थी। जेठ को महिला पर शक था। जिसके चलते उसने पूजा को मार दिया।

एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने आगे बताया कि जेठ ने ही महिला के सिर में दो गोलियां मारी थी। पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सड़क पर पड़ा हुआ मिला था पूजा का शव

ये घटना ऐसे इलाके में हुई है जहां पर बड़े वीआईपी का आना-जाना लगा रहता है। बीकेडी से सीपरी जाने वाले मार्ग पर एक तरफ जिलाधिकारी आवास है, दूसरी तरफ कमिश्नरी, ध्यानचंद स्टेडियम, सर्किट हाउस है। इस इलाके में पुलिस आती जाती रहती है। बावजूद इसके ये वारादात यहां पर हुई।

घटना वाले दिन एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया था कि पूजा जायसवाल नाम की महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। सुबह करीब 5.30 से 6 बजे पीआरवी गश्त पर थी। तो महिला अचेत अवस्था में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वो बच ना सकी। पुलिस को मौके से एक खाली कारतूस बरामद हुई थी। घटना का कोई भी चश्मदीद नहीं था। लेकिन पुलिस ने फोन के आधार पर इस केस को हल कर लिया और आरोपी जेठ को पकड़कर जेल के अंदर डाल दिया है।

Related Articles

Back to top button