धार्मिक

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन पांच राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, 1 राशि का बना रहा है राजयोग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह किसी दूर स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफर फायदेमंद रहेगा। घर में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। किसी से वाद-विवाद होने की आशंका है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिये आपको अपने जीवनसाथी से खुलकर बात करने की जरुरत है।

करियर के विषय में : यदि आप नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो प्रयास करें, मनपसंद नौकरी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : कोई बड़ी बीमारी लगने की संभावना नहीं है। हालांकि कंधे, जोडों का दर्द परेशान कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जरूरत में अपने ही सहयोग करेंगे। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। माता-पिता के सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनलाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। हर रोज गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी को कोई अच्छा सा गिफ्ट देकर आप उन्हें खुश कर सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी के अलावा अन्य स्रोतों से भी इस सप्ताह आप धन अर्जित कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : बदलते मौसम के साथ आपको अपने खानपान पर ध्यान देना होगा वरना तबीयत बिगड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले इस सप्ताह टेंशन तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आपकी उलझनें कम हो सकती है। आपको मेहनत का फल मिल सकता है। आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी, परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न लें। छोटी बाधाएं आपके रास्ते में आ सकती हैं, आप उन्हें स्मार्ट तरीके से संभाल पाएंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में पड़े हैं तो खुश हो जाइये यह सप्ताह आपके लिये बहुत उम्दा साबित होगा।

करियर के विषय में : करियर से दृष्टि से देखा जाए तो यह सप्ताह आपके लिये कई संभावनाएं लेकर आएगा।

हेल्थ के विषय में : घुटनों और जोड़ों में दर्द की संभावना है इसलिये नियमित रुप से व्यायाम करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। परिवार में भाई-बहनों से आपको अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखें।

प्यार के विषय में : एक दूसरे को न समझ पाने के कारण आप दोनों के बीच समस्याएं आ सकती हैं।

करियर के विषय में : इस हफ्ते आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप शारीरिक रुप से खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस हफ्ते आपको अपने कार्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। माता-पिता के प्रति कर्तव्यों को आप अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं। आप दूसरों से अपनी बातें शेयर कर सकते हैं। परिवार की एक बुजुर्ग सलाह सौभाग्य और समृद्धि लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। खुद पर सयंम रखें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप लवमेट के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : इस राशि के कुछ जातकों का प्रमोशन इस हफ्ते हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, कुछ जातक इस दौरान बीमार भी पड़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यवसायी अन्य उज्ज्वल योजनाओं के साथ आगे के निवेश की योजना बनाएंगे। किसी काम में अधिक समय लग सकता है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती हैं। अधिक लोगों के साथ मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा।

प्यार के विषय में : जो जातक अब तक सिंगल हैं उनके जीवन में प्यार का फूल खिल सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आपकी छवि सुधरेगी। अपनी बुद्धि की तीव्रता से आप कई कामों को पूरा कर लेंगे।

हेल्थ के विषय में : खुद को फिट रखने के लिये मानसिक चिंताओं से मुक्ति पानी होगी। इसके लिये आप योग का सहारा ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें। प्रियपात्र मिलने से आपका मन पुलकित होगा।

प्यार के विषय में : जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं वो अपने लवमेट के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।

करियर के विषय में : इस राशि के व्यापारियों को अपनी योजनाओं का अच्छा फल मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो जाएंगे। मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। सोच-समझकर बोलिएगा, जिससे किसी के साथ विवाद या मनदुःख न हो।

प्यार के विषय में : थोड़ी बहुत परेशानियां प्रेम जीवन में आ सकती हैं लेकिन सप्ताह का अंत आपके लिये कई खुशियां लेकर आएगा।

करियर के विषय में : यदि साझेदारी में कोई व्यावसाय करते हैं तो आपको फायदा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आय कम और खर्च अधिक होगा। लापरवाही न करें। आपको अपना मन एक जगह लगाकर काम करने की जरुरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आप अपनी मेहनत जारी रखें। किसी दु:खद समाचार मिलने की सम्भावना है। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा।

प्यार के विषय में : आप और आपके पार्टनर के बीच अच्छा तालमेल और समझदारी एक दूसरे के बीच प्यार को बढ़ाएगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बचकर रहने की आवश्यकता है।

हेल्थ के विषय में : मानसिक रुप से तंदुरुस्त होंगे तो धीरे-धीरे आपकी शारीरिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस हफ्ते घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। गुस्से पर काबू रखें। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप काम की योजना तैयार कर सकते हैं। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में यह सप्ताह अच्छी तरह से बीतेगा क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चाएं होंगी।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर को कहीं घुमाने ले जाएं और अपने दिल की बातें उनसे शेयर करें इससे रिश्ता मजबूत होगा।

करियर के विषय में : आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखें। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस हफ्ते आप शांत रहें, अधिक विचारशील और खुद का समर्थन करें। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। यह चीजों को सबसे तेजी से स्थानांतरित करने का समय है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। दूसरों पर भरोसा न करें। जोखिम न उठाएं। आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। गरीबों में खीर बाटें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में खुशियां पाने के लिये आपको अपने पार्टनर को समय देना होगा।

करियर के विषय में : आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको लाभ होगा। भाग्य के सहारे न रहें।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। किसी के व्यवहार से हृदय को ठेस पहुंच सकती है। इस हफ्ते आपको ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें।

प्यार के विषय में : आपके जीवनसाथी के स्वभाव में आया परिवर्तन आपको खिन्न कर सकता है।

करियर के विषय में : प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिये फायदेमंद साबित होगा। आमदनी ज्यादा और खर्चे कम होंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना होगा। छोटी-मोटी बीमारी को भी नजरअंदाज न करें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 26 अक्टूबर से 1 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 26 अक्टूबर से 1 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 26 अक्टूबर से 1 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दशहरे के दिन दिख जाए अगर ये पक्षी तो चमक जाता है भाग्य, घर में आती है सुख-शांति

Related Articles

Back to top button