विशेष

कुएं में डूब रही थी 70 साल की महिला, पुलिसवाले ने बिना रस्सी लगा दी छलांग, जाने फिर क्या हुआ

आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट के गुदुर गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय महिला की जान बचाने के लिए पुलिस कॉन्स्टेबल कुएं में कूद गया। इसके बाद जो हुआ वह देख हर कोई तारीफ करने लगा। आइए इस घटना को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

दरअसल बुधवार रात 11:50 बजे कांस्टेबल ए शिव कुमार और श्याम हमेशा की तरह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी उन्हें 100 के माध्यम से सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला अपने घर के कुएं में गिर गई है। महिला के गिरने के बाद स्थानीय लोग वहां आ गए थे लेकिन अंधेरा होने की वजह से गहरे कुएं में किसी को कुछ दिख नहीं रहा था।

उधर सूचना मिलते ही कॉन्स्टेबल जैसे ही घटना स्थल पर पहुंचे तो कुएं में डूबती बुजुर्ग महिला बी सावित्री को बचाने में लग गए। महिला कुएं में डूब रही थी और सीढ़ी या रस्सी की जुगाड़ जल्दी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में कॉन्स्टेबल शिव कुमार ने अपनी जान की रद्दी भर भी परवाह नहीं की और सीधा कुएं में छलांग लगा दी।

शिव कुमार बताते हैं कि ‘उस समय मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि किसी भी तरह से उस बुजुर्ग महिला की जान बचा लूँ।’ कुएं में छलांग लगाने के बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला को अपनी गोद में बैठ बैलन्स कर लिया। इस तरह वह डूबने से बच गई।

उधर करीब 10 – 15 मिनट के बाद रस्सी का इंतजाम हो सका। इसके माध्यम से शिव कुमार महिला को सुरक्षित ऊपर ले आए। स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पताल से बुर्जुग महिला को देखने के लिए मेडिकल स्टाफ को भी बुलाया था। लेकिन कथित रूप से वे लोग नहीं आ पाए। इसके बाद शिव कुमार द्वारा पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) को बुलवाया कर महिला को मेडिकल हेल्प दी गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी दोनों कॉन्स्टेबल की तारीफ़ों के पूल बांध रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना के सामने आने के बाद लोग भी कॉन्स्टेबल की तारीफ कर रहे हैं। हम कई बार पुलिस पर भ्रष्टाचार या कामचोरी का आरोप लगते हैं, लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता है। यहां पुलिस वाले ने अपनी जान पर खेलकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई है। यह एक सराहनीय कार्य है।

Related Articles

Back to top button