मनोरंजन

कभी नमक की रोटी और पानी पीकर सो जाया करती थी भारती सिंह, आज इतने करोड़ की है मालकिन

टीवी इंडस्ट्री की ‘लाफ्टर क्वीन’ कही जाने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में एक बेटे की मां बनी है। इस बात की जानकारी उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ साझा की।

गौरतलब है कि भारती सिंह ने प्रेगनेंसी के दौरान भी लगातार काम किया है और उनका यही जज्बा देख लोग काफी खुश हुए थे। भारती सिंह को सोशल मीडिया पर लगातार बधाई के कमेंट मिल रहे हैं और वह अपने इस नन्हे मेहमान के आने से बहुत खुश है।

bharti singh

जैसा कि आज भारती सिंह के पास काम की कोई कमी नहीं है और वह करोड़ों की मालकिन है। इतना ही नहीं बल्कि वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ आलीशान जिंदगी जीती है, लेकिन भारती सिंह के लिए यह मुकाम हासिल करना आसान बात नहीं थी।

उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कई संघर्षों का सामना किया और कई ऐसे बुरे दिन देखे जब उन्हें भूखे तक रहना पड़ा। आज हम आपको बताएंगे भारती सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी ही अनसुनी बातें और उनके संघर्ष के दिनों के बारे..

bharti singh

इस शो से की थी भारती ने अपने करियर की शुरुआत

बता दें, भारती सिंह ने टीवी के मशहूर शो ‘इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘कॉमेडी नाइट्स’, ‘कॉमेडी सर्कस महासंग्राम’, ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे कई सुपरहिट शो में काम किया और उन्होंने अपनी लाजवाब कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता।

bharti singh

भारती सिंह इसके अलावा डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में भी पार्टिसिपेट कर चुकी है और उन्हें इसी शो से काफी सफलता हाथ लगी थी। इसके अलावा वह ‘खतरा खतरा खतरा’ और ‘हुनरबाज’ जैसे शो को होस्ट भी कर चुकी है।

नमक की रोटी खाकर गुजारे कई दिन

बता दें, भारती सिंह की जिंदगी में ऐसे भी दिन आए जब उन्हें ठीक तरह से दो वक्त का खाना भी नहीं मिल पा रहा था। एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने खुलासा किया था कि, वे कभी खाली पेट तो कभी नमक की रोटी खाकर गुजारा किया करते थे। भारती के खुलासों से कई लोग दंग रह गए थे।

bharti singh

भारती सिंह ने बताया कि जब वह महज 2 साल की थी तभी उनके पिता इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। ऐसे में उन्होंने बचपन से ही आर्थिक तंगी का सामना किया। वहीं उनकी मां ने अकेले बच्चों की जिम्मेदारी संभाली और उनका पेट भरने के लिए फैक्ट्री में काम किया। भारती सिंह ने बताया कि उनकी मां फैक्ट्री में कंबल सिलाई का काम करती थी, जबकि रात में घर पर मां दुर्गा की चुनरी भी सिला करती थी।

आज इतने करोड़ की मालकिन हैं भारती सिंह

आज भारती सिंह करीब 22 करोड़ की मालकिन है। वह एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 6 से 7 लाख रुपए चार्ज करती है। इसके अलावा उनकी महीने भर की इनकम करीब 25 लाख रुपए है तो वहीं सालाना इनकम 3 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की बताई जाती है। इसके अलावा भारती सिंह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के 1 लाख रुपए लेती है।

bharti singh

भारती के पास है लग्जरी गाड़ी और आलीशान घर

बता दें, आज के दौर में भारती सिंह एक लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीना पसंद करती है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिनमें mercedes -benz जीएल, ऑडी शामिल है। भारती सिंह के पास अंधेरी मुंबई में एक 3BHK अपार्टमेंट है जिसमें वह अपने पति संग रहती है। भारती सिंह मां भी बन गई है। ऐसे में उनके घर दोहरी खुशी का माहौल हो गया है।

bharti singh

Related Articles

Back to top button