स्वास्थ्य

कोरोना काल इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करेगा पुदीना, जानिए कैसे करें इस्तेमाल और इसके लाभ

कोरोना महामारी के बीच लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। लोग कोरोना काल में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रख रहे हैं। अपने आहार में लोग ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे उनकी इम्युनिटी मजबूत बन सके। अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी तो इससे हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पुदीने की चटनी के फायदे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

पुदीने की पत्तियों की खुशबू बहुत ही लाजवाब होती है। पुदीने की पत्तियों को सूंघने से तन-मन तरोताजा हो जाता है। गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग पुदीने की चटनी खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि पुदीने की प्रतियों में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसमें प्रोटीन और गुड फैट अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी कॉन्प्लेक्स भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारी त्वचा को निखारने में मदद करता है।

अगर हम आयुर्वेदिक विशेषज्ञों की मानें तो पुदीना ब्लड के पीएच को एसिडिक नहीं होने देता है। इसी वजह से क्लोटिंग की समस्या से भी बचा जा सकता है। अगर पुदीने की चटनी का सेवन किया जाए तो इससे इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पुदीने में आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा में पाई जाती है जो हमारी मेमोरी को बढ़ाने में भी मदद करती है और हिमोग्लोबिन में सुधार करने का कार्य करता है। इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं तो चलिए जानते हैं पुदीने की चटनी के कुछ फायदों के बारे में।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है पुदीना

अगर मुंह के अंदर बैक्टीरिया के विकास को रोकना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में पुदीना आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं बल्कि पुदीने की मदद से दांतों पर प्लाक को भी साफ किया जा सकता है। पुदीना जीभ और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। अगर आप पुदीने की पत्तियों को चबाते हैं तो इससे सांस की बदबू की समस्या दूर होती है।

खांसी और जुकाम से दिलाता है राहत

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार पुदीने से नाक, गले और फेफड़ों को साफ किया जा सकता है। आपको बता दें कि पुदीना में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पुरानी खांसी की वजह से होने वाले जलन से छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं बल्कि फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी पुदीना बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाता है

आजकल के समय में देखा गया है कि लोगों को मांसपेशियों में दर्द की समस्या अधिक रहती है यदि आप भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं तो आप अपनी डाइट में पुदीने की चटनी का इस्तेमाल जरूर कीजिए। पुदीने की चटनी सामान्य सिर दर्द को भी आसानी से ठीक करने में मदद करती है। पुदीने की तेज और ताजा खुशबू आपके सिर दर्द को दूर करेगी।

वजन घटाने में मदद करता है पुदीना

अगर कोई व्यक्ति अपने शरीर के बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान है तो ऐसी स्थिति में पुदीने की चटनी आपकी मदद कर सकती है। जी हां, अगर आप अपनी डाइट में पुदीने की चटनी को शामिल करते हैं तो इससे आप अपने शरीर के वजन को कम कर सकते हैं। आपको बता दें कि पुदीना पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है। जो भोजन से पोषक तत्व के बेहतर अवशोषण में सहायता करते हैं। एक अच्छा मेटाबॉलिज्म शरीर के वजन को घटाने में सहायता करता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में है मददगार

कोरोना महामारी के बीच हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होना चाहिए क्योंकि हमारे शरीर की इम्युनिटी मजबूत रहेगी तो हम हमारा शरीर कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम रहेगा। अगर आप कोरोना काल में पुदीने की चटनी का सेवन करते हैं तो इससे आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है।

Related Articles

Back to top button