बॉलीवुड

इन बॉलीवुड स्टार्स को लाखों लोगों ने सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में मानो जैसे भूचाल सा आ गया है। इस भूचाल का असर ये हुआ कि बड़ी-बड़ी हस्तियों को फैन फॉलोइंग काफी कम हो गई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की वीडियो वायरल होने के बाद से नेपोटिज्म का मुद्दा ट्रेंड कर रहा है। परिवारवाद पर कई बड़े दिग्गजों का पर्दाफाश किया जा रहा है। जिसके कारण इन स्टार्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगातार कम हो रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है।

सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करन जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई स्टार किड्स की फैन फॉलोइंग तेज़ी से कम हो रही है। तो आइए, देखते हैं पिछले 5 दिनों में किसके कितने इंस्टा फॉलोअर्स घटे हैं।

सलमान खान

एक हफ्ते पहले- 33.9M

अब- 33.4M

आलिया भट्ट

एक हफ्ते पहले- 48.3M

अब- 47.3M

सोनाक्षी सिन्हा

एक हफ्ते पहले- 18.6M

अब- 18.4M

वहीं, दूसरी ओर करण जौहर के 330K इंस्टा फॉलोअर्स अब तक डाउन हो चुके हैं, जबकि सोनम कपूर को 170k लोगों ने अनफॉलो कर दिया।

कैसे शुरू हुआ ये मुद्दा-

दरअसल, सुशांत के निधन के बाद सामने आया था कि एक्टर डिप्रेशन का शिकार थे। सोशल मीडिया पर उनके परेशान होने और डिप्रेशन में जाकर ऐसा कदम उठान के पीछे का ज़िम्मेदार नेपोटिज़्म को माना गया। जिसके बाद लोगों ने दिग्गजों को निशाने पर ले लिया और जमकर ट्रोल किया।

कंगना रनौत, शेखर कपूर, अनुभव कश्यप, अभय देओल, कोएना मित्रा, रवीना टंडन जैसे सेलेब ने सामने आकर खेमेबाजी पर बात की। वहीं, करन जौहर, आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, सलमान और साजिद नाडियाडवाला जैसे लोगों को नेपोटिज्म और खेमेबाजी के लिए जिम्मेदार बताया गया। इसके बाद स्टार किड्स को भी ट्रोल किया जा रहा है।

इस बीच सोनी राजदान का ट्वीट वायरल-

नेपोटिज्म की जंग के बीच आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने डायरेक्टर हंसल मेहता को जवाब देते हुए लिखा है कि किसी चर्चित शख्सियत का बेटा या बेटी होने के कारण लोगों को उनसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें होती हैं। जो लोग आज नेपोटिज़्म पर बोल रहे हैं, भविष्य में उनके भी अपने बच्चे होंगे। और अगर वे लोग इंडस्ट्री में आना चाहेंगे तो क्या नेपोटिज़्म पर बोलने वाले लोग उन्हें रोक पाएंगे? बता दें कि हंसल मेहता ने परिवारवाद के मुद्दे पर अपने विचार पेश किए थे।

बॉलीवुड सेलेब्स ने लॉक किया कॉमेंट सेक्शन-

नेपोटिज्म पर ट्रोल करने का सिलसिला इस कद्र बढ़ चुका है कि अब बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्राइवेसी सेट कर दी है। जिसमें आम लोगों के लिए कॉमेंट सेक्शन को लॉक कर दिया गया है। इनमें करन जौहर और उनके कैम्प से जुड़ीं आलिया भट्ट, करीना कपूर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, अनन्या पांडे और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान शामिल हैं। कॉमेंट सेक्शन लॉक करने के बाद कोई भी रेंडम व्यक्ति इनकी इंस्टा पोस्ट पर कॉमेंट नहीं कर सकता है। सिर्फ क्लोज़ फ्रेंड्स ही कॉमेंट कर सकते हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी सारी खबरें जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Related Articles

Back to top button