बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी के सवाल पर दिया ऐसा जवाब, बोलीं- मैं तैयार नहीं हूं…

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। मलाइका अरोड़ा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक दूसरे के प्यार में है और अक्सर पार्टी और इवेंट में इन्हें एक साथ देखा जाता है। बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, जिसके बाद से ही यह दोनों लाइमलाइट में बने रहते हैं। यह कपल एक दूसरे पर प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने में शर्माते नहीं हैं। दोनों साथ में बेहद खुश भी दिखते हैं और फैंस को कपल गोल्स भी देते रहते हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर मलाइका और अर्जुन कब शादी करेंगे? हाल ही में मलाइका ने अर्जुन कपूर से शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

अर्जुन कपूर को लेकर मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को काफी सपोर्टिव बताया है। “मसाला” संग बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा ने कहा कि “मेरा बॉन्ड उनके साथ कैसा है, ये इस तरह ही नहीं है। अर्जुन मेरा बेस्ट फ्रेंड भी है। अपने बेस्ट फ्रेंड को प्यार करना और उसके साथ प्यार में पड़ना उतना ही जरूरी है। अर्जुन मुझे समझता है। हम एक दूसरे के चीयरलीडर्स भी हैं।”

मलाइका अरोड़ा में अपने रिश्ते के बारे में विस्तार से बातचीत की। मलाइका ने आगे यह कहा कि “मैं अर्जुन से कभी भी किसी भी चीज के बारे में बात कर सकती हूं। यह किसी भी रिलेशनशिप के लिए बहुत जरूरी है। आप जैसे हो, वैसे ही रहना बहुत जरूरी है और अर्जुन के आस-पास मैं जैसी हूं, वैसी ही रहती हूं।” इसके बाद मलाइका कहती हैं कि “अर्जुन मुझे हमेशा सपोर्ट करते हैं। हमेशा आगे बढ़ने के लिए कहते हैं।”

शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

वैसे देखा जाए तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से कई बार उनके मैरिज प्लान्स के बारे में सवाल पूछा जा चुका है। वहीं फैंस भी अपने फेवरेट कपल को शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए बहुत ज्यादा बेकरार हैं। इसी वजह से यह सवाल कपल का पीछा नहीं छोड़ता है। जब इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा से अर्जुन कपूर के साथ शादी के बारे में सवाल पूछा गया, तो मलाइका अरोड़ा इस पर जवाब देते हुए कहती हैं कि “शादी एक सामाजिक जरूरत और सिर्फ प्रेशर है। जब मेरी शादी की बात आती है, तो मुझे लगता है कि अभी मैं इसका जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं।”

मलाइका अरोड़ा का वर्क फ्रंट

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बहुत ही जल्द अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ बैंड न्यू शो अरोड़ा सिस्टर्स लेकर आ रही हैं। इसे लेकर मलाइका अरोड़ा काफी चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं फैंस भी इस शो में मलाइका को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button