बॉलीवुडसमाचार

रूस में हॉलीवुड छोड़ टॉलीवूड देखना पसंद कर रहे लोग, प्रभास की फिल्म सिनेमाघरों में रही हाउसफुल

लगभग एक महीने से दुनिया के दो बड़े देशों के बीच जंग का महौल हैं। रूस और यूक्रेन में आज 27 दिन बाद भी युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। ऐसे में बड़े बड़े देशों ने भी इस युद्ध को रोकने के लिए अपना पक्ष रखना शुरु कर दिया हैं। ऐसे में यूरोप के कई बड़े देश इस युद्ध में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। इनमें अमेरिका अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ भी शामिल हैं।

रूस ने किया हॉलीवुड को बायकॉट

इन देशों ने युद्ध को रोकने के लिए रूस पर कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। इन्हीं पाबंदियों को देखते हुए हॉलीवुड के कई स्टूडियोज ने भी रूस में अपनी फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी है। ऐेसे में हॉलीवुड की तरफ ऐसे रवैये को देखते हुए रूस ने भी हॉलीवुड के प्रति अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी हैं।

रूस ने भी हॉलीवुड को मुंह तोड़ जवाब देते हुए हॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट करना शुरु कर दिया हैं। हॉलीवुड को बायकॉट करने के साथ ही भारतीय फिल्मों को बढ़ावा दिया हैं। हॉलीवुड को बायकॉट करने के साथ रूस ने अपने देश में बॉलीवुड और टॉलीवुड की फिल्में दिखाना शुरू कर दिया है।

75 फीसदी विदेशी फिल्मों का कलेक्शन

आपको बता दें कि रुस में करीब 75 फीसदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन विदेशी फिल्मों का होता हैं। जबकि रूसी मीडिया के मुताबिक युद्ध के माहौल के बीच उनके देश में लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखने के बजाय घरों में ही फिल्में देख रहे हैं। ऐसे में रूस के तीन सिनेमा हॉल में बॉलीवुड फिल्म की स्क्रीनिंग की गई हैं। जहां ये फिल्म धमाल मचा रही हैं।

राधेश्याम रही हिट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में बॉलीवुड स्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम रूस में रिलीज हुई थी। जिसके सारे शो हाउसफुल रहे। तो वहीं युद्ध की शुरुआत के बाद हॉलीवुड के बड़े ब्रैंड्स जैसे डिज्नी और नेटफ्लिक्स रूस में अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। ऐसे में यहां के लोग अब बॉलीवुड की फिल्मों में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आपको बता दें कि सालों से रूस में बॉलीवुड की फिल्मों को पसंद यिका जा रहा हैं। बॉलीवुड स्टार के फेंस रूस में भी भारी तादात में ही हैं।

Related Articles

Back to top button