धार्मिक

चाणक्य के अनुसार ये 5 गुण वाले व्यक्ति कहलाते हैं बुद्धिमान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में से एक माने जाते हैं। आपको बता दें कि चाणक्य विभिन्न विषयों के जानकार और विशेषज्ञ थे। इन्होंने चाणक्य नीति नामक पुस्तक लिखी है, जिसमें मनुष्य के जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातों का उल्लेख किया गया है। चाणक्य की चाणक्य नीति व्यक्ति को सफल बनाने के साथ बुद्धिमान भी बनाती है। अगर लोग चाणक्य नीति की शिक्षाओं पर अमल करते हैं तो वह अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

चाणक्य ने कई शास्त्र लिखे हैं परंतु सभी में से नीतिशास्त्र की बातें लोगों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय है। चाणक्य द्वारा दी गई शिक्षाएं व्यक्ति को सफल होने के लिए प्रेरित करती हैं। जो लोग अपने जीवन में चाणक्य की शिक्षाओं को उतार लेते हैं वह सुखी और सफल जीवन व्यतीत कर सकते हैं। आज हम आपको आचार्य चाणक्य अनुसार व्यक्ति के ऐसे 5 गुण बताने जा रहे हैं। अगर यह गुण किसी व्यक्ति के अंदर होते हैं तो वह सदा बुद्धिमान कहलाता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में….

जो व्यक्ति संकट आने पर नहीं होते विचलित

आचार्य चाणक्य ने ऐसे लोगों को बुद्धिमान बताया है जो संकट आने पर बिल्कुल भी विचलित नहीं होते हैं। अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं और वह अपनी शक्ति और क्षमताओं के बल पर धर्म के मार्ग पर चलते हुए उस परिस्थिति का सामना कर लेता है तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान कहा जाता है।

योजनाओं को गुप्त रखने वाला

अगर मनुष्य कोई कार्य कर रहा है तो उस कार्य से संबंधित कई गुप्त योजनाएं भी होती हैं। आचार्य चाणक्य अनुसार जो व्यक्ति अपने कार्य से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखता है और कार्य पूर्ण होने के बाद ही दूसरों को इस बारे में बताता है तो ऐसा व्यक्ति समझदार कहलाता है।

जो व्यक्ति विवादों से रहते हैं दूर

जैसा कि हम सब लोग जानते हैं व्यक्ति के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं और कई बार जीवन में विवादों का भी सामना करना पड़ता है परंतु आचार्य चाणक्य ने यह बताया है कि जो व्यक्ति हमेशा बुरे कर्मों से दूर रहकर, अच्छे कर्मों को अपनाता है। बेवजह के वाद विवाद से हमेशा बचता है और अपनी बुद्धि का सही उपयोग करते हुए सफल होने की क्षमता रखता है। ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान माना जाता है।

धर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति

आचार्य चाणक्य ने धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति को बुद्धिमान बताया है। जिस व्यक्ति का निर्णय और बुद्धि, धर्म से प्रेरित रहता है और भोग विलास को त्याग कर पुरुषार्थ को चुनता है। व्यक्ति के इसी गुण की वजह से वह बुद्धिमान कहा जाता है।

हर बाधाओं को पार करने की क्षमता रखने वाला व्यक्ति कहलाता है बुद्धिमान

व्यक्ति को अपने कार्यों में बहुत से परेशानियों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है परंतु जो व्यक्ति किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर नहीं घबराता है और बिना चिंता किये वह अपनी बुद्धि के बलबूते उस बाधा को पार करते हुए आगे बढ़ता है तो वह व्यक्ति आचार्य चाणक्य अनुसार बुद्धिमान कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button