समाचार

सुहागरात को बोली सास- चल चारों बेटों को खुश कर, दुल्हन को शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

शादी विवाह का रिश्ता पवित्र रिश्ता माना जाता है। यह रिश्ता विश्वास की नीव पर ही टिका रहता है। अगर पति-पत्नी को एक दूसरे के ऊपर विश्वास है तो शादीशुदा जिंदगी बहुत ही खुशहाल व्यतीत होती है परंतु अगर शादीशुदा जिंदगी में कहीं भी विश्वास कम हो जाए तो धीरे-धीरे रिश्ता कमजोर होने लगता है और कई बार तो ऐसा होता है कि विश्वास ना होने के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है। अगर किसी को धोखा और दुख मिले तो इसकी वजह से जीवन लगभग बर्बाद ही हो जाता है।

आज हम आपको उत्तर प्रदेश से आए एक ऐसे मामले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें दुल्हन के साथ ऐसा धोखा हुआ है कि जिसको जानने के बाद आप खुद हैरान हो जाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला आया है जहां पर पहले तो यहां छोटे भाई को दिखा कर उसकी जगह बड़े भाई से लड़की की शादी करवा दी गई। जब नई नवेली दुल्हन शादी करके आई तो शादी के दूसरे दिन सास ने अपने चारों बेटों के साथ दुल्हन को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाली एक 19 वर्षीय पीड़िता की दर्द भरी कहानी सुनकर आपका मन भी काफी दुखी हो जाएगा। पीड़िता की मां सिहानी गेट इलाके की सोसाइटी में काम करती है। यहीं पर गार्ड की नौकरी करने वाले शख्स के कहने पर उसकी मां ने बेटी के लिए मुरादनगर के एक लड़के को पसंद किया था और साल 2020 में उसके साथ बेटी की शादी करवा दी थी।

शादी के 2 महीने तक ऐसा ही सब चलता रहा और बाद में शादी के 2 महीने बाद नई नवेली दुल्हन अपने दर्द भरी कहानी लेकर थाने पहुंची। जब उसने अपनी कहानी सुनाई तो पुलिस वाले भी हैरान हो गए। सारी हदें पार होने के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन आई और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़िता दुल्हन में पुलिस को यह बताया कि पहले तो मेरे साथ शादी के नाम पर धोखा किया गया। शादी के लिए पहले छोटे भाई को दिखाया गया लेकिन बड़े भाई से मेरी शादी करवा दी। वह हमेशा नशे में ही डूबा रहता है। पीड़िता ने बताया कि लोक-लाज के डर से उसने शादी कर ली लेकिन जब दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची तो वहां के लोगों की सोच जानकर वह बहुत ज्यादा डर गई।

पीड़िता ने बताया कि सुहागरात के दिन सास ने उसे हुक्म दिया कि चल जा मेरे चारों बेटों को खुश कर दे। सभी के साथ शारीरिक संबंध बना। जब दुल्हन ने अपनी सास की यह बात सुनी तो वह बहुत हैरान हो गई। पीड़िता दुल्हन में बताया कि उसने अपने पति के अलावा किसी दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसके साथ अत्याचार किया गया। मारपीट की गई। कई बार उसे चारों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जा रहा था। वह 2 महीने तक यह सब कुछ सहन करती रही परंतु जब सारी हदें पार हो गई तो वह भाग कर अपने मायके पहुंच गई।

पीड़िता ने आगे बताया कि उसके पति के दो बड़े और एक छोटा भाई है। दोनों जेठ शादीशुदा हैं जिसके बाद भी सास जेठ और देवर को कमरे में बारी-बारी शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजती थी। पीड़िता ने अपने सास पति सहित छह लोगों के खिलाफ सिहानी गेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने संबंध बनाने से इनकार किया तो उसके सारे कपड़े फाड़ दिए, फिर मारपीट की, बाद में दहेज में वह मेरी मां से तीन लाख रूपए लाने के लिए दबाव डालने लगे।

जब गाजियाबाद डीएम के सामने रोते हुए पीड़िता ने अपनी दर्द भरी कहानी बताई तो वह हैरान हो गए। सिहानी गेट पुलिस स्टेशन में महिला के पति और सास समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button