बॉलीवुड

खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं इन टीवी स्टार्स की पत्नियां, देखें तस्वीरें

टेलीविजन की दुनिया में कई अभिनेताओंं ने अपनी एक्टिंग के बदौलत एक खास जगह बनाई है। इन अभिनेताओं को जितना एक्टिंग की वजह से जाना जाता है, उतना ही उनके चॉर्मिंग लुक के कारण पहचाना जाता है। यही वजह है कि टीवी एक्टर्स के लुक्स पर कई लड़कियां फिदा हो जाती हैं।

धारावाहिकों में किरदार निभाने वाले एक्टर अक्सर घर घर में अपनी पहचान बना लेते हैं। यही नहीं, इन अभिनेताओं के हैंडसम लुक को देख लड़कियां इन पर जान छिड़कने लगती हैं। कई लड़कियां तो इन अभिनेताओं से शादी के सपने भी देखने लगती हैं।

गौरतलब है कि टीवी एक्टर्स की फैन फॉलोइंग लाखों करोड़ों की संख्या में होती हैं। साथ ही ये करोड़ों के दिलों में राज भी करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि रियल लाइफ में इनके दिल में कौन राज करता है? शायद आपका जवाब नहीं होगा। तो चलिए आज हम आपको कुछ चुनिंदा टीवी एक्टर्स की पत्नियों से मिलवाते हैं।

टीवी एक्टर्स की पत्नियां भले ही उनकी तरह पॉपुलर नहीं होती हैं, लेकिन खूबसूरती में हर किसी को टक्कर देती हैं। कुछ एक्टर की पत्नी तो इतनी खूबसूरत होती हैं कि उनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी पानी भरती हैं। तो आइये देखते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल?

1.अर्जुन बिजलानी

टेलीविजन के पॉपुलर अभिनेताओं की लिस्ट में  अर्जुन बिजलानी टॉप पर शुमार हैं। इन्होंंने अब तक कई धारावाहिकों में काम किया है, जिसकी वजह से इनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इतना ही नहीं, एक्टिंग के अलावा इनके हैंडसम लुक की भी खूब तारीफ की जाती है।

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अर्जुन बिजलानी ने साल 2013 में नेहा स्वामी से शादी की थी। बता दें कि नेहा स्वामी दिखने में बहुत खूबसूरत हैं। इसके अलावा बात अगर नेहा स्वामी के प्रोफेशन की करें तो वो पेशे से मॉडल हैं। ऐसे में, इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।

मीडिया रिपोर्टस की माने तो नेहा से अर्जुन की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में ही अर्जुन, नेहा की पहली झलक पर ही फिदा हो गए थे। कहा जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को 8 सालों तक डेट किया, जिसके बाद शादी करने का फैसला लिया और आज अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में बहुत खुश हैं।

2. बरुण सोबती

सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ से घर घर में मशहूर होने वाले बरुण सोबती ने साल 2010 में अपनी बचपन की फ्रेंड से शादी की थी। बता दें कि बरुण सोबती ने अभी तक कई धारावाहिकों में अपना किस्मत आजमाया है, जिसमें लगभग सभी में उन्हें सफलता मिली है।

बरुण सोबती को अपनी बचपन की दोस्त पश्मीन मनचंदा से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं, जिसकी वजह से आज एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

बात अगर बरुण सोबती की पत्नी पश्मीन मनचंदा की करेंं, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी से फाइनांस में ग्रेजुएशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की पहली मुलाकात 9वीं क्लास में हुई थी, जिसके बाद से दोनों आज तक एक दूसरे के साथ हैं। और अब उनकी एक बेटी भी है।

3. नकुल मेहता

सीरियल इश्कबाज में शिवाय सिंह ओबेरॉय का किरदार निभाने वाले नकुल मेहता अब घर घर में पहचाने जाते हैं। इतना ही नहीं, नकुल मेहता अपने लुक्स की वजह से लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन उनके दिल में कोई अभिनेत्री नहीं बल्कि एक स्टेज परफॉर्मर हैं।

नकुल मेहता ने साल 2012 में जानकी पारेख से शादी की थी। जानकी पारेख पेशे से सिंगर और एक स्टेज परफॉर्मर हैं, जो इंटरनेशनल लेवल पर भी परफॉर्म कर चुकी हैं। हालांकि, जानकी ज्यादा पॉपुलर नहीं हैं, लेकिन दिखने में बहुत खूबसूरत हैं।

4. अनस राशिद

सीरियल ‘दीया और बाती में’ सूरज राठी का किरदार निभाने वाले अनस राशिद घर घर में जाने जाते हैं। इस सीरियल की वजह से लोग उन्हें रियल लाइफ में भी सूरज राठी ही बुलाते हैं। हालांकि, अब यह सीरियल खत्म हो चुका है, मगर इसकी यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं।

अनस राशिद ने साल 2017 में हीना इकबाल से शादी की। बता दें कि हीना कॉरपोरेट प्रोफेशनल हैं। इसके अलावा, हीना अनस से 14 साल की छोटी हैं। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। आज दोनों की एक बेटी भी है, जो बहुत क्यूट और स्वीट है।

5. सौरभ राज

कई धार्मिक सीरियल में काम कर चुके सौरभ राज लड़कियों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। सौरभ राज के लुक्स पर लाखों लड़कियां फिदा हैं, लेकिन उनके दिल में तो कोई और ही राज करता है, जिससे वे शादी कर चुके हैं।

सौरभ राज जैन ने साल 2010 में रिद्धिमा से शादी की। दोनों ने एक दूसरे को करीब 3 साल तक डेट किया, जिसके बाद शादी करने का फैसला लिया। बता दें कि दोनों की मुलाकात एक एक डांस इंस्टीट्यूट में हुई थी। पेशे से रिद्धिमा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इतना ही नहीं, दोनों नच बलिए में साथ नजर आ चुके हैं।

6. जय सोनी

सीरियल ससुराल गेंदा फूल से घर घर में मशहूर होने वाले जय सोनी की पत्नी भी बहुत खूबसूरत है। जय सोनी ने अब तक कई सीरियल में अपनी किस्मत आजमाई है। ऐसे में, अब उनकी एक्टिंग और उनके लुक्स के लाखों लोग दीवाने हैं।

जय सोनी और पूजा शाह

जय सोनी ने साल 2014 में पूजा शाह से शादी की। पेशे से पूजा शाह फुटवेयर डिज़ाइनर हैं। बता दें कि दोनों की अरेंज मैरिज हुई है, लेकिन अब दोनों में बहुत प्यार है। दोनों को देखकर ऐसा लगता है, जैसे एक दूसरे के लिए ही बने हुए हैं। बता दें कि दोनों को नच बलिए में देखा जा चुका है।

7. रजत टोकस

यूं तो रजत टोकस ने कई धारावाहिकों में काम किया है, लेकिन उन्हें धरम-वीर से असली पहचान मिली। उनके फैंस उन्हें अब भी जोधा अकबर और धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान के रूप में पहचानते हैं। इतना ही नहीं, इन्हें नागिन शो में भी देखा जा चुका है।

रजत टोकस और सृष्टि नायर

रजत टोकस ने साल 2015 में थियेटर आर्टिस्ट सृष्टि नायर से शादी की। सृष्टि नायर देखने में बहुत खूबसूरत हैं। दोनों के बीच में बहुत प्यार देखने को मिलता है। कहा जाता है कि रजत टोकस हमेशा सृष्टि की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। यही वजह है कि दोनों की शादीशुदा लाइफ बहुत अच्छे से चल रही है।

Related Articles

Back to top button