बॉलीवुड

इस कारण 21 करोड़ का फ्लैट छोड़ सास ससुर के साथ रहती है ऐश्वर्या राय, देखें आलीशान घर की तस्वीरें

ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai bachchan) बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वे जब 9वीं क्लास में थी तभी से उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। तब उन्हें कैमलिन कंपनी से एक ऑफर मिला था। इसके बाद साल 1991 में ऐश ने सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता जिसके बाद उन्हें वोग मैगजीन के अमेरिकन एडिशन में जगह मिल गई। फिर ऐश ने मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिताओं में जीत का ताज पहना। ये 1994 की बात है। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा।

ऐश ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों से उन्होंने बहुत पैसा भी कमाया है। उन्होंने 2007 में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से शादी रचाई थी। इस शादी के कुछ साल बाद ही ऐश ने अपने लिए मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। 5500 स्क्वेयर फीट में फैले इस फ्लैट की कीमत 21 करोड़ रुपए से अधिक है। यह फ्लैट अंदर से लग्जीरियस सुख सुविधाओं से भरा हुआ है।

ऐश के पास इतना महंगा और आलीशान अपार्टमेंट है लेकिन फिर भी वे इसमें नहीं रहती हैं। दरअसल उन्हें अपने सास ससुर (अमिताभ जया बच्चन) के साथ जलसा बंगले में रहना पसंद है। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि हम अपने नए अपार्टमेंट में इसलिए शिफ्ट नहीं हुए क्योंकि हमे अपने पेरेंट्स के साथ रहना था।

ऐश्वर्या के मुताबिक मेरे माता पिता ने बचपन से मुझे परिवार संग रहने की वैल्यू सिखाई है। परिवार में साथ रहने से प्यार बढ़ता है। हम एक दूसरे के और करीब जाते हैं। इससे परिवार का रिश्ता भी मजबूत होता है। इसलिए पूरे परिवार को एक साथ मिलजुल कर रहना चाहिए।

अब ऐश अपने इस महंगे फ्लैट में भले शिफ्ट नहीं हुई हो लेकिन आप तो यहाँ उसकी तस्वीरें देख ही सकते हैं। ऐश का यह घर मुंबई के सनटेक रियलिटी में हैं। यह घर सनटेक की इन-हाउस टीम द्वारा डिजाइन किया गया है।

ऐश के इस आलीशान अपार्टमेंट में सुविधा की सभी चीजें मौजूद हैं। अंदर से देखने पर ये किसी आलीशान महल की फीलिंग देता है। इसमें लग्जीरियस सुख सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

ऐश ने अपने बेडरूम में बड़ी बड़ी खिड़कियां लगा रखी है ताकि बाहर के सुंदर नजारे को इन्जॉय किया जा सके।

उनके इस अपार्टमेंट में एक सुंदर सा स्विमिंग पूल भी है।

वहीं घर में जो किचन है उसकी सजावट और डिजाइन भी बहुत आकर्षक है। वैसे आप लोगों को ऐश्वर्या का ये घर कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button