धार्मिक

महाशिवरात्रि पर ये उपाय करना होगा बेहद शुभ, भगवान शिव की कृपा से जीवन के दु:ख हो जाएंगे दूर

हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक महाशिवरात्रि का पर्व है। आपको बता दें कि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है ऐसा माना जाता है कि यदि विधि-विधान पूर्वक महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी की पूजा की जाए तो इससे भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है और भगवान शिव जी की कृपा से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 मार्च को रात्रि 11:44 बजे से रात 12:33 बजे तक महानिशीथ का रहेगा। इसके पश्चात प्रातः काल 9:24 बजे तक शिव योग रहने वाला है। उसके बाद सिद्धि योग लगेगा। जो 12 मार्च की प्रातः 8:29 बजे तक रहेगा।

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो महाशिवरात्रि के दिन अगर कुछ उपाय किए जाए तो इससे जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान होता है और व्यक्ति को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से महाशिवरात्रि के दिन कौन से उपाय करके शुभ फल की प्राप्ति की जा सकती है। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

महाशिवरात्रि के दिन करें ये खास उपाय

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए

अगर किसी व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ खराब चल रहा है। किसी ना किसी बात को लेकर वाद-विवाद बना रहता है तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और बेल के तने पर थोड़ा सा घी अर्पित कीजिए। इसके साथ ही भगवान शिव जी का मंत्र “ऊँ शिवाय नमः ऊँ” का 51 बार जप करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

धन-संपत्ति प्राप्ति हेतु

अगर किसी व्यक्ति की अभिलाषा है कि उसको अपने जीवन में खूब धन-संपत्ति की प्राप्ति हो तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेल फल से हवन करें। इसके साथ ही भगवान शिव जी के मंत्र “ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः” का 21 बार जप करें।

ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छे रिलेशन बनाने के लिए

अगर नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल ठीक नहीं हैं। अगर ऑफिस में अधिकारियों से रिलेशन अच्छा बनाना चाहते हैं तो इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन बालू, राख, गोबर, गुड़ और मक्खन मिलाकर एक छोटा सा शिवलिंग बनाएं और उसकी विधि-विधान पूर्वक पूजा कीजिए। पूजा के दौरान आप शिव जी के मंत्र “नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।” का जाप करें। जब आपकी पूजा पूरी हो जाए तब उसके पश्चात सभी चीजों को यथास्थान पर रखा रहने दीजिए और अगले दिन शिवलिंग समेत उपयोग की गई सभी चीजों को किसी पवित्र नदी या तालाब में प्रवाहित कर दीजिए।

राजनीति के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए

अगर कोई व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और वह चाहता है कि वह अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करें तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि के दिन दूध और घी के साथ अन्न से हवन करना चाहिए और उस दौरान शिवजी के त्र्यंबक मंत्र “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥” का 11 बार जाप करें।

घर पर आई मुसीबत को दूर करने के लिए

अगर आपके घर में कोई मुसीबत चल रही है और आप उससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि के दिन किसी भी शिव मंदिर में जाएं और वहां पर दीपदान करें। इसके साथ ही भगवान शिव जी के मंत्र “ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः” का 21 बार जप करें।

विवाह संबंधित समस्याएं दूर करने के लिए

अगर किसी के विवाह में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है या फिर शादी के लिए कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि के दिन सुबह के समय उठकर स्नान करने के पश्चात भगवान शिव जी के साथ माता पार्वती जी की पूजा करें और मंदिर में नारियल अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान शिव जी के मंत्र “निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं” का जाप कीजिए।

कार्यों में सफलता पाने के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपके सभी काम आसानी से और समय पर पूरे हो जाए तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि के दिन तिल से हवन करें और बेल के पेड़ की पूजा कीजिए। इसके साथ ही भगवान शिव जी के मंत्र “ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः” का जाप करें।

बच्चों के करियर में तरक्की के लिए

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन आप शिवलिंग पर एक मुट्ठी बेर अर्पित कीजिए। इसके साथ ही भगवान शिव के मंत्र “ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय” का जाप करें। इस उपाय को करने से आपके बच्चों को कैरियर के मामले में खूब तरक्की प्राप्त होगी।

Related Articles

Back to top button