धार्मिक

आज प्रदोष व्रत के खास नक्षत्र से इन 6 राशियों पर रहेगी शिवजी की कृपा, समय और भाग्य देगा साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों में होने वाला लगातार बदलाव व्यक्ति के जीवन को भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभावित करता है। यदि ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव जी की पूजा करने का विधान है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इस खास नक्षत्र की वजह से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर भगवान शिव जी का आशीर्वाद रहने वाला है। इन राशि के लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा और समय भी पूरा साथ देने वाला है।

आइए जानते हैं किन राशि के लोगों पर रहेगी शिव जी की कृपा

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहने वाला है। शिव जी की कृपा से व्यापार में विस्तार होगा। निवेश संबंधित कार्यों में आपको भारी मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। घर-परिवार के लोगों के साथ आप आराम के पल व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। यदि आप कोई काम साझेदारी में आरंभ करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय खुशनुमा रहेगा। आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। मानसिक रूप से आप खुद को सुकून महसूस करेंगे। बिजनेस में आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके द्वारा लिया गया यह निर्णय फायदेमंद साबित होगा। समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। शिव जी की कृपा से आर्थिक मुनाफा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही नोकझोंक दूर होगी। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शिव जी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपके खर्चों में कमी आएगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय शुभ रहेगा। आप एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझ सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

तुला राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। शिव जी के आशीर्वाद से निजी जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होने जा रही हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। समाज में नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है।

मकर राशि वाले लोगों के ऊपर शिवजी की कृपा दृष्टि लगातार बनी रहेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। घर-परिवार की जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। शिव जी की कृपा से आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। समय के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप हर परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। आपके मन में एक साथ बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कई विषयों में कठिनाई हो सकती है। आपका ध्यान पढ़ाई से इधर-उधर भटक सकता है। अचानक प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने प्रिय के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के लोगों को कुछ कामों में दिक्कत महसूस हो सकती है परंतु अगर आप कोशिश करेंगे तो सभी कार्य सफल करेंगे। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपकी लव लाइफ सामान्य रहने वाली है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य तौर पर गुजरने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। इस राशि के लोग निवेश संबंधित कामों में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपको हानि होने की संभावना बन रही है। बुरी संगति से आपको दूर रहना होगा वरना आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। घर-परिवार की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। सरकारी विभाग से जुड़े हुए लोगों का समय मिलाजुला रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई में दिक्कत महसूस हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अचानक किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें और बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से दूरियां बनाए रखना होगा।

धनु राशि वाले लोगों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार अवश्य करें। आपको किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। सरकारी ऑफिस में काम करने वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। रचनात्मक कार्यो में अधिक मन लगेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन खेलकूद में अधिक लगेगा। पैसों का लेनदेन करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है, वरना धन हानि होने की आशंका बन रही है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। पड़ोसियों के साथ विवाद हो सकता है। कुल मिलाकर आपको विपरीत परिस्थितियों में समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा।

Related Articles

Back to top button