विशेषसमाचार

जब यूपी के भदोही में बारिश के साथ-साथ आसमान से टपकने लगी मछलियां, देखने पहुंचे कई लोग

आपने आज तक बारिश में ओले पड़ने की बात सुनी होगी और सभी जानते हैं कि बारिश के दौरान अक्सर ओले गिरते रहते हैं। लेकिन बहुत कम ऐसी जगह होती है जहां बारिश के साथ-साथ मछलियां भी गिरती है। यदि ऐसा होता भी है तो लोग इस नज़ारे को देखकर दंग रह जाते हैं। जी हां…एक ऐसा ही नजारा उत्तरप्रदेश में भी देखने को मिला। बता दें, उत्तरप्रदेश के भदोही जिले में बारिश के साथ झमाझम मछलियां भी गिरती दिखी जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं बल्कि बारिश की बूंदों के साथ मछलियां गिरती देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

fish fall from sky

कहा जा रहा है कि, लोग बारिश में गिरती हुई मछलियों को देखने भी पहुंचे जिसके चलते भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं मौसम वैज्ञानिक इसे एक आम घटना बता रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि, चक्रवर्ती हवा के साथ निम्न दबाव बनने के कारण ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है, इसलिए इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है।

fish fall from sky

बता दें, यह मामला उत्तर प्रदेश भदोही के चौरी क्षेत्र के कंधिया के पास का है जहां बारिश में सैकड़ों मछलियां धरती पर गिरी पड़ी। जैसे ही लोगों को पता चला है कि पानी के साथ-साथ मछलियां भी आसमान से गिर रही है, तो ऐसे में हर कोई अपने बाग, छत और खेत समेत सभी स्थानों पर गिरी हुई मछली को उठाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने मछलियों को अपनी अपनी टोकरियों में इकट्ठा कर सभी को तालाब और आसपास के गड्ढों में डाल दिया। कहा जा रहा है कि ग्रामीणों ने खेत और आसपास की जगहों से करीब 50 किलो से ज्यादा मछलियां एकत्रित की थी।

fish fall from sky

गांव के ही रहने वाले जियाराम यादव व आकाश के मुताबिक, बारिश के दौरान गिरी इन मछलियों का रंग सामान्य मछली से अलग था और इनका आकार भी अलग बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मछलियों का आकार अलग होने के चलते इन्हें खाया नहीं बल्कि जहरीले होने की आशंका से उन्हें तालाब और गड्ढों में छोड़ दिया गया।

fish fall from sky

वहीं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, यह एक आम घटना है। इस तरह के मामले होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि नदी या तालाब के पास बनी चक्रवर्ती हवा मछलियों को भी उड़ा ले जाती है और बारिश के दौरान आसपास के इलाकों में गिरने लगती है। ऐसा कई इलाकों में देखने को मिलता है।

Related Articles

Back to top button