बॉलीवुड

फ्लैट में मृत मिली विद्या बालन के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस आर्या बनर्जी, नौकरानी ने किए कई खुलासे

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बहुत बुरा रहा है। इस साल हमें कई दिग्गज सितारों को खोया है। अब फिल्मी गलियारों से एक और बुरी खबर आ रही है। विद्या बालन के साथ ‘द डर्टी पिक्चर’ (The dirty picture) में काम कर चुकी एक्ट्रेस आर्या बनर्जी (arya banerjee) अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। शुक्रवार सुबह उनका शव खून से लथपथ हालत में दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित उनके फ्लैट में मिला है।

आर्या 33 साल की थी। उन्होंने विद्या बालन, इमरान हाशमी और नसीरुद्दीन शाह के साथ सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में काम किया था। इसके अलावा वे ‘लव सेक्स और धोखा’ जैसी फिल्म में भी नजर आई थी। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक मौत का असली कारण पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले पर और कुछ कहा जा सकेगा।

बताते चलें कि आर्या मशहूर सितारवादक निखिल बैनर्जी की बेटी थी। जानकारी के अनुसार आर्य के घर काम करने वाली नौकरानी शुक्रवार सुबह 10 बजे उनके फ्लैट पर आई थी। उन्होंने बार बार डोर-बेल बजाई लेकिन आर्या की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उन्होंने आर्य के मोबाईल पर कई कॉल भी किए। अंत में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब आर्या के घर आई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर उन्हें आर्य का शव बेड पर खून से लथपथ हालत में मिला। उनकी नाक पर भी खून बहने के निशान थे। इतना ही नहीं लाश के पास ही उल्टियां भी पड़ीं हुई थी। एक शक ये भी जताया जा रहा यही कि आर्य ने कहीं ड्रग्स का ओवरडोज़ तो नहीं ले लिया था। इसके अलावा सुसाइड के एंगल से भी जांच की जा रही है।

नौकरानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आर्या के घर ज्यादा कोई आता जाता नहीं था। उन्होंने एक कुत्ता भी पाल रखा था। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तभी स्थिति और साफ हो सकेगी। उधर आर्या को जानने वाले लोग उनके निधन की खबर से दुखी हैं। उनके परिवार में माताम छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button