धार्मिक

रोज सुबह उठकर जरूर करें ये 4 काम, लक्ष्मी जी होंगी आकर्षित, धन-संपत्ति की नहीं होगी कमी

इस संसार में सभी लोगों की यही तमन्ना होती है कि वह अपना जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत करें। समय पर वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। हर कोई एक खुशहाल और धन से समृद्ध जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने और समाज में रहन-सहन के स्तर को ऊपर उठाने के लिए धन कमाने की कोशिश में लगे रहते हैं। वैसे देखा जाए तो वर्तमान समय में पैसा बहुत जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति के पास पैसा है तो वह अपनी सभी प्रकार की जरूरतों को पूरा कर सकता है। हर किसी व्यक्ति को अपने जीवन में धन संपत्ति की प्राप्ति की इच्छा रहती है।

अगर आप भी धन संपत्ति की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए प्राचीन परंपरा में कुछ कार्य बताए गए हैं। अगर आप उन कार्यों को रोजाना नियमित रूप से प्रातः काल उठकर करते हैं तो इससे आपके घर में धन-संपत्ति की कमी नहीं रहेगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह कार्य कौन से हैं…..

लक्ष्मी जी को आकर्षित करने के लिए सुबह द्वार पर बनाए रंगोली

जैसा कि ज्यादातर लोगों को पता है कि पुराने समय से ही रंगोली बनाने की परंपरा चली आ रही है। दीपावली के खास मौके पर लोग अपने घर के द्वार पर रंगोली बनाते हैं और मां लक्ष्मी जी का स्वागत करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में समृद्धि बनी रहे तो रोजाना सुबह के समय उठ कर अपने घर के द्वार की साफ सफाई करने के पश्चात एक छोटी सी सुंदर रंगोली बना दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी आकर्षित होती हैं और इनका वास घर में बना रहता है।

घर में करें तुलसी जल का छिड़काव

अगर आप अपने घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप रोजाना प्रातः काल स्नान करने के बाद पूजा कीजिए और तांबे के एक लोटे में जल भरकर उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डाल दीजिए। अब आप इस जल को अपने घर के मुख्य द्वार और सभी कमरों में छिड़कें।

घर के मंदिरमें  घी का दीपक जलाएं

हमारे घर का पूजा स्थल बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि जिस घर में घर के मंदिर के अंदर रोजाना पूजा अर्चना की जाती है उस घर परिवार के ऊपर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। इसलिए आप रोजाना सुबह उठने के बाद घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा और घर में धन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा अगर आप शुद्ध घी का दीपक जलाते हैं तो इससे वातावरण सकारात्मक बनता है। सुबह के समय पूजा-पाठ करने से मन पूरा दिन सकारात्मक रहता है और आपका मन कामकाज में लगता है।

तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। जिस घर के अंदर तुलसी का पौधा लगा होता है उस घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है। आप रोजाना सुबह के समय स्नान करने के पश्चात तुलसी में जल अर्पित जरुर कीजिए और तुलसी की परिक्रमा करें। ऐसी मान्यता है कि जिस घर के अंदर रोजाना तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा की जाती है, वहां पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। आपको बता दें कि तुलसी हरिवल्लभा
या विष्णु जी को अति प्रिय हैं, इसलिए अगर आप तुलसी की पूजा करेंगे तो भगवान विष्णु जी की भी कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। जब आप तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर रहे हों तो उस दौरान आप “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र:” का जाप करें।

Related Articles

Back to top button