बॉलीवुड

इन 7 लोगों के साथ अपना बर्थडे मनाती है ऐश्वर्या रॉय, इलियाना से लेकर नीता अंबानी तक हैं शामिल

बॉलीवुड की ‘ब्यूटी क्वीन’ ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शानदार अदाकारी के जरिए हिंदी सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी है। लोग न सिर्फ उनकी खूबसूरती के कायल है बल्कि उनकी एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जाता है। फिल्मी दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी रचाई है।

अभिषेक और ऐश्वर्या राय एक बेटी के माता-पिता है जिसका नाम आराध्या रखा गया। 1 नवंबर 1973 को मेंगलुरु में जन्मी ऐश्वर्या अपना जन्मदिन कुछ खास लोगों के साथ शेयर करती है। जी हां.. आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चर्चित हस्तियों के बारे में जिनके साथ ऐश्वर्या अपना जन्मदिन शेयर करती है।

नीता अंबानी


देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को भला कौन नहीं जानता। नीता अंबानी आए दिन अपनी लाइफस्टाइल के चलते सुर्खियों में रहती है। 1 नवंबर को ना सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन का बर्थडे रहता है बल्कि नीता अंबानी भी इसी दिन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। बता दें, नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई हुआ था।

पद्मिनी कोल्हापुरी

padmini kolhapure
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रही पद्मिनी कोल्हापुरी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी। पद्मिनी ने बहुत कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था और उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से खास पहचान बनाई। पद्मिनी कोल्हापुरी भी 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मानती है। पद्मिनी कोल्हापुरी का जन्म 1 नवंबर 1965 को हुआ था।

ईशान खट्टर

ishaan khatter
फिल्म ‘धड़क’ से सुर्खियों में आए ईशान खट्टर का जन्म 1 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ। महज 25 साल की उम्र में ही शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर ने बॉलीवुड दुनिया में अपनी खास पहचान बना ली है। जाह्नवी कपूर के साथ इशान खट्टर की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।

इलियाना डिक्रूज

ileana d'cruz
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इलियाना भी 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती है। बता दें, इलियाना का जन्म 1 नवंबर 1948 को हुआ था। वर्तमान में इलियाना का नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल है।

टिस्का चोपड़ा

tisca chopra

बॉलीवुड की कई फिल्मों में मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था। टिस्का चोपड़ा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। टिस्का अपने करियर में अजय देवगन जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी है।

वीवीएस लक्ष्मण

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण भी 1 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। बता दें, वीवीएस लक्ष्मण का जन्म 1 नवंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था।

संतोष गंगवार

santosh gangwar
संतोष कुमार गंगवार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। संतोष कुमार भी 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। संतोष कुमार का जन्म 1 नवंबर 1948 को बरेली में हुआ।

Related Articles

Back to top button