धार्मिक

वास्तु के इन नियमों का करें पालन, घर में आएगी सुख-समृद्धि, संवर जाएगा आपका आशियाना

इंसान अपने घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए ना जाने क्या-क्या नहीं करता। हर इंसान यही चाहता है कि उसका घर-परिवार हमेशा खुशहाल रहे। घर में किसी चीज की भी परेशानी ना हो परंतु लाख कोशिशों के बावजूद भी घर में किसी ना किसी तरह की परेशानी उत्पन्न होने लगती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार देखा जाए तो अगर घर में वास्तु दोष है तो इसकी वजह से घर-परिवार के लोगों को बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि घर के वास्तु दोषों को दूर करने में आपके घर की आंतरिक साज-सज्जा मददगार साबित हो सकती है। अगर आप वास्तु के कुछ नियमों का पालन करते हैं तो इससे घर में सुख-शांति आएगी और आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे।

घर से जुड़े हुए वास्तु नियम

1. अगर आपके घर में सब कुछ ठीक है परंतु उसके बावजूद भी हाथ में आया हुआ पैसा नहीं टिकता है तो ऐसी स्थिति में आप अपने घर के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में नीले रंग को हटा दें और इस दिशा में हल्का नारंगी, गुलाबी रंगों का प्रयोग कीजिए।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले, धूल, गंदगी समय-समय पर हटाते रहते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर का वातावरण सकारात्मक रहता है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार पार्किंग के लिए उत्तर-पश्चिम स्थान ठीक माना जाता है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में पौधों के गमले हैं या फिर फूलों की क्यारियां लगी हुई हैं तो आप उनमें नियमित रूप से पानी देते रहें। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी फूल या पौधा सूखने पर उसको तुरंत हटा दीजिए।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार गैस का चूल्हा किचन प्लेटफार्म के आग्नेय कोण में दोनों तरफ से कुछ इंच जगह छोड़ कर रखना चाहिए।

6. आप अपने बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखें और सोते समय आप उसे ढक दीजिए।

7. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पूजा घर जरूर होना चाहिए और रोजाना नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए, इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि दक्षिण-पश्चिम की दिशा में बने हुए कमरे का प्रयोग पूजा-अर्चना के लिए ना करें।

8. वास्तु विज्ञान के अनुसार मेहमानों का स्थान या शयन कक्ष उत्तर या पश्चिम दिशा की तरफ बनाना चाहिए। ऐसे संबंध मधुर रहते हैं।

9. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि घर में लगे हुए विद्युत उपकरणों का रख-रखाव उचित ढंग से कीजिए और उनसे किसी भी प्रकार की आवाज या ध्वनि नहीं आनी चाहिए।

10. अगर आप दवाइयों को उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में रखते हैं तो इससे जल्द प्रभाव देखने को मिलता है।

11. वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में अग्नि से संबंधित उपकरण दक्षिण पूर्व दिशा में रखें।

12. आप अपने घर को सजाने के लिए कैक्टस के पौधे या कटीली झाड़ियों या कांटो के गुलदस्ते का प्रयोग ना करें।

13. वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में मुख्य द्वार की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। आप अपना सिर पूर्व दिशा की तरफ रखें और पैर पश्चिम दिशा की तरफ रखें। इससे आध्यात्मिक भावनाओं में वृद्धि होती है।

14. वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में दक्षिण दिशा की तरफ अपने पैरों को कर नहीं सोना चाहिए।

15. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उत्तर दिशा, ईशान दिशा, पूर्व दिशा, वायव्य दिशा में हल्का समान रखना शुभ माना जाता है।

16. वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा में ओवरहेड वॉटर टैंक की व्यवस्था करना लाभदायक माना गया है।

17. अगर घर के दरवाजों को खोलने और बंद करते समय आवाज आती है तो आप इसको ठीक करवा लें।

Related Articles

Back to top button