धार्मिक

18 जून मंगल ग्रह आएंगे मीन में, किसको होगा लाभ, किसको होगा नुकसान, जानिए अपनी राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति बताया गया है, आपको बता दें कि 18 जून 2020 को मंगल ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं, यह मीन राशि में प्रवेश करेंगे और यह 16 अगस्त 2020 तक इसी राशि में रहेंगे, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी ग्रह में परिवर्तन होता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है, आखिर मंगल ग्रह का परिवर्तन आपके जीवन पर कैसा असर डालेगा, इस परिवर्तन की वजह से आपकी राशियों की स्थिति कैसी रहेगी? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

जानिए मंगल राशि परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों को लेन-देन के कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि आपको धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए आपको बुद्धिमानी और सतर्कता से काम लेना होगा। आपको अधिक मानसिक तनाव लेने से बचने की जरूरत है। कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, लेकिन आप जल्दी किसी के ऊपर भरोसा ना करें अन्यथा आपको विश्वासघात मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए यह परिवर्तन कई मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है। मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे। धन संबंधित योजनाएं सफल हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से आप अपने कार्य सफल करेंगे। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन की कठिन परिस्थितियां दूर होंगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों को नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से नौकरी के प्रयास सफल हो सकते हैं। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। जो सफल रहने वाले हैं। आसपास के लोगों का सहयोग मिल सकता है। आप अपने सोचे हुए कार्य पूरे करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों को मंगल के शुभ प्रभाव की वजह से काफी लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने मिलने की स्थिति निर्मित हो रही है। पदोन्नति के साथ-साथ आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। आपके लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। आपकी सेहत मिलीजुली रहेगी। आपकी रूचि खानपान में अधिक रहने वाली हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आप बात-बात पर उत्तेजित हो सकते हैं। किसी से बातचीत करने के दौरान आप अपनी वाणी पर संयम बरतें। आप लोगों की बुराई ना करें। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बड़े भाई-बहनों की पूरी सहायता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान काफी संयम से काम लेने की जरूरत है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा आपके मान सम्मान को हानि पहुंच सकती है। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। निजी जीवन में बहुत से बदलाव हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों को मंगल के शुभ प्रभाव की वजह से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों का सपोर्ट मिल सकता है। जिससे आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। धन से संबंधित योजनाओं में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। घर परिवार में किसी बात को लेकर किसी सदस्य से बहस बाजी हो सकती है। आपको अपनी संतान के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय के दौरान आप पैसों के लेन-देन से बचें। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा वापस लेने में कठिनाई होगी। आप व्यापार में कुछ नई शुरुआत करने की योजना बनाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के लोग कामकाज से जुड़े हुए कुछ योजनाएं बना सकते हैं। जिसमें अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी कदम बिना सोचे समझे ना उठाएं। घर परिवार का वातावरण मिलाजुला रहेगा। सुख सुविधाओं में अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है जिससे आपका मन खुश होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान परेशानी हो सकती है। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। निर्णय लेने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके कुछ जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी कोशिशों से धन के मामले में अपनी स्थिति बेहतर बना सकते हैं। आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से लाभ की स्थिति बन रही है। आपका रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपके स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को किसी भी प्रकार के लेनदेन में समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप किसी भी बड़े कार्य की शुरुआत मत कीजिए। आपको अपनी वाणी पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने सभी जरूरी काम धैर्य और संयम पूर्वक पूरे करें।

Related Articles

Back to top button