धार्मिक

राशिफल 9 अगस्त: आज 6 राशि वालों को धन लाभ के बने योग, हनुमान जी की कृपा से पूरे होंगे सोचे काम

आज हम आपको मंगलवार 9 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपनी बुद्धिमानी से कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के अनुसार पूर्ण कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। कारोबार अच्छा चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आज आपके अंदर छिपी हुई प्रतिभा लोगों के सामने खुलकर आएगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती और हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कोई रुका हुआ ऑर्डर आज मिल सकता है, जिससे लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके काम में फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी हुई है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जीवन साथी से कोई बड़ी और अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खान-पान पर ध्यान दीजिए, अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना चाहिए, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने में रुकावट का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। माता-पिता की तबियत अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज पारिवारिक जीवन बहुत शानदार नजर आ रहा है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। कमाई के नए-नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने सोचे हुए कामों को सफल करेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी। आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। चारों तरफ का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मकर (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने जीवन में शुभ परिणाम हासिल होंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कोई काम आपके मन के अनुसार होने से आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन लाभदायक रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी जोखिम भरे काम से अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप पूरे जोश में दिख रहे हैं। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरे करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है, तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम अवश्य प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद पूर्वक व्यतीत होने वाला है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी लेकिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

Related Articles

Back to top button