धार्मिक

राशिफल 10 जुलाई: आज 3 राशि वालों पर सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा, परिवार में आएंगी खुशियां

आज हम आपको रविवार 10 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। जमीन से जुड़े हुए मामले में अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने सभी कामों को योजनाओं के तहत ठीक समय पर पूरा करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर परिवार में अगर कोई समस्या चल रही है, तो उसका समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कार्य क्षेत्र में प्रगति संभव है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। घरेलू जरूरतों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में जुटे हुए हैं, उनको अपना प्रयास जारी रखना होगा बहुत ही जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। आज लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। घर में धार्मिक कार्यक्रम होने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों को किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने अच्छे व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होने जा रहा है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी, जिससे अधूरे काम पूरे होंगे। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत की योजना बनेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। किसी खास मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी में लाभ और वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। जीवनसाथी और परिवार के साथ सुख-शांति और आनंद में समय व्यतीत करेंगे। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा नजर आ रहा है। आत्मविश्वास बना रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आप विषम परिस्थितियों का समझदारी से सामना करें, इससे आपको उसका समाधान जरूर मिल जाएगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन हर्षित होगा। भूमि-भवन की समस्या का समाधान होगा। आप जरूरी मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों की मनपसंद जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से यह गए काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। धन से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान होगा। खर्चों में कमी आएगी। कई स्रोतों से धन कमाने के मौके मिल सकते हैं। कपड़ा का व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। जमीन के बिजनेस से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपकी कोई बड़ी परेशानी का समाधान हो सकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। आज जरूरी मामलों में फैसला मत लीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास बहुत ही जल्द सफल होते हुए नजर आ रहे हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों से अपने काम करवाने में सफल रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। मन की शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आप अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। आज सुख साधनों पर अधिक व्यय हो सकता है।

Related Articles

Back to top button