धार्मिक

ग्रह-नक्षत्रों से बन रहे 3 शुभ योग, आखिर किन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए इसका प्रभाव

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति आकाशमंडल में कई योगों का निर्माण करते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रह-नक्षत्र की स्थिति किसी व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और इसका सामना हर किसी मनुष्य को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों से आज प्रजापति योग, सुकर्मा योग और गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। यह तीनों शुभ योग किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होंगे और किन राशियों के लोगों के ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा? आज इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं ग्रह-नक्षत्रों से बन रहे शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर इन तीनों शुभ योग का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जा सकते हैं। दूर संचार माध्यम से आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। परिवार में खुशी का वातावरण निर्मित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आपको अपने करीबी रिश्तेदारों से गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय शुभ रहेगा। आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में आप अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय इस शुभ योग की वजह से बेहतरीन रहने वाला है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लगातार प्रगति हासिल होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। आपको अपने कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कैरियर में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर इस शुभ योग का अच्छा प्रभाव रहेगा। आपको सफलता के कई मौके हाथ लग सकते हैं। आप काफी समय से जिस मौके की तलाश कर रहे थे वह दिन बहुत ही करीब आ चुका है। कार्यालय में आपके रुके हुए कार्य बड़े अधिकारियों की सहायता से पूरे होंगे। पदोन्नति मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अचानक भारी फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं. धन लाभ के नए सोर्स हासिल होंगे। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। काफी लंबे समय से चल रही मन की परेशानी समाप्त होगी। आप अपने निजी जीवन का भरपूर आनंद लेंगे।

धनु राशि वाले लोगों के ऊपर किस्मत मेहरबान रहेगी। इन तीनों शुभ योग की वजह से आपको बिजनेस में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप बेहद खुश रहेंगे। लव लाइफ में सुधार आएगा। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। आप अपने करियर में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। यह शुभ योग आपके भाग्य को प्रभावित करने वाला है। भाग्य के बलबूते आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बड़े सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर इसका मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। आप दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों से विचार विमर्श करना आवश्यक है। कुछ कामों में आपको मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृषभ राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज की परेशानियां दूर कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप व्यापर में कोई भी निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति फिजूलखर्ची की वजह से थोड़ी बिगड़ सकती है।

सिंह राशि वाले लोगो का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वाहन चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट लग सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार में लचीलापन रखने की आवश्यकता है। आप अपनी बात कहने से ज्यादा सामने वाले की बात समझने की कोशिश कीजिए। कार्यालय में आपके कामकाज की तारीफ होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के लोग बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। कार्यालय में गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक दुखद समाचार मिलने की वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास का स्तर मजबूत बनाए रखें। अगर आप हिम्मत और धैर्य के साथ काम लेंगे तो सभी विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं।

मकर राशि वाले लोग अपने परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। कार्यालय में काम का भार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप किसी नए कार्य की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु कोई भी नया कदम उठाने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। इस राशि के लोग अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। किसी प्रिय व्यक्ति से अनबन होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन बेहद परेशान रहेगा। इस राशि के लोग अपरिचित लोगों पर भरोसा ना करें अन्यथा आपको विश्वासघात मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पहले आप ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य करें अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button