धार्मिक

चंद्र का वृषभ राशि में होने से बना स्थिर योग, इन राशियों के बनेंगे काम, रिश्तो में आएगी मिठास

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार लगातार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन होने की वजह से आकाशमंडल में बहुत से शुभ योग और अशुभ योग बनते हैं। जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में योग ठीक है तो जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज वृषभ राशि में चंद्रमा ने प्रवेश किया है, इसके साथ ही कृतिका नक्षत्र रहेगा, जिसकी वजह से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग का किन राशि के लोगों पर शुभ प्रभाव रहेगा और किसको अशुभ फल की प्राप्ति होगी? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं स्थिर योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के रुके हुए कामकाज पूरे होंगे। ये योग बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में फायदा मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर इसका अच्छा प्रभाव रहेगा। आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों का आने वाला समय बेहतरीन रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। लव लाइफ में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अचानक परिवार के किसी सदस्य से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धन प्राप्ति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की हासिल होगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपके बिगड़े हुए काम पूरे होने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं। उच्च अधिकारी खुश होकर आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु भेंट कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि वाले लोगों को इस शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा। किस्मत के बलबूते आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। बिजनेस में दोगुना वृद्धि होने के चांस हैं। लव लाइफ में सुधार आएगा। लवमेट वालों के घर उनके रिश्ते की बात चल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर स्थिर योग का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कामकाज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आप वर्तमान में कोई निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा परंतु जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। काम के सिलसिले में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। धैर्य के साथ आपको काम करना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का आने वाला समय सामान्य रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बच्चों के साथ मनोरंजन के क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं। जमीन जायजाद से संबंधित मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो उसको ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। आप अपने खानपान की आदतों में सुधार करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने द्वारा बनाए गए पुराने संपर्कों का लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने होंगे। अचानक पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपके मन को खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। आप अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान दीजिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रूठे हुए साथी को मनाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। नए कामों की तरफ आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

धनु राशि वाले लोगों का आने वाला समय सामान्य रहने वाला है। जरूरी कामों में आपको सोच-विचार करना होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर करने की कोशिश कीजिए। योजनाओं के तहत यदि आप अपने काम करेंगे तो इसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप अनजान व्यक्तियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश रहेंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।

मकर राशि वाले लोगों को अपने जीवन में ठीक-ठाक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। व्यवसाय में आप पैसा लगाने का सोच-विचार कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से आपको दूर रहने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज की बाधाएं खत्म हो सकती हैं। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी से कोई भी ऐसा वादा करने से बचना होगा जिसको आप पूरा ना कर पाएं अन्यथा इसकी वजह से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है।

मीन राशि वाले लोगों को नौकरी के क्षेत्र में ट्रांसफर होने का भय बना हुआ है। घर के कामों में आप अधिक व्यस्त रहेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी खास मित्र से मतभेद होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन हताश रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। प्रेम जीवन की परेशानियां काफी हद तक कम होने की संभावना है। आप अपने रिश्ते को समझने की कोशिश कीजिए।

Related Articles

Back to top button