मनोरंजन

पंडितजी कर रहे थे फेरों की तैयारी, दुल्हन बैठे-बैठे ही भरने लगी खर्राटे, देखें Funny Video

शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। वह इस दिन का कोई भी पल मिस नहीं करना चाहता है। यही वह दिन होता है जब कपल सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाते हैं। वह पूरी शादी में एक दूसरे को ही निहारते रहते हैं। लेकिन भारतीय शादियों का हिस्सा बनाना इतना आसान भी नहीं है। यहां इतनी रस्में होती हैं कि दूल्हा-दुल्हन थक के चूर हो जाते हैं।

मंडप में मस्त खर्राटे लेती दिखी दुल्हन

शादी की थकान कई बार इतनी ज्यादा होती है कि हमे नींद आने लगती है। अब अधिकतर लोग तो अपनी नींद पर कंट्रोल कर लेते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो मंडप में बैठे-बैठे ही सपनों की दुनिया में खो जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस स्लीपिंग ब्यूटी को ही देख लीजिए। यह दुल्हन मंडप में रस्मों के दौरान मस्त चेन की नींद लेती नजर आई।

शादी में खर्राटे भरती इस दुल्हन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का मंडप सजा हुआ है। सभी शादी की रस्मों की तैयारी में लगे हुए हैं। इस बीच दुल्हन सोफे पर बैठे-बैठे नींद की झपकी लेती दिखाई देती है। उसे देख लगता है कि वह काफी थक गई है। इसलिए अपनी नींद पर काबू नहीं कर पाई है। हालांकि वह दुल्हन की ड्रेस में सोती हुई बड़ी ही स्वीट लग रही होती है।

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

शादी में सोती दुल्हन का यह प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर @theshaadiswag नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग हंस रहे हैं। वहीं कुछ इस प्यारे मोमेंट को देखकर भावुक भी हो रहे हैं। कुल मिलकर इस दुल्हन का क्यूट अंदाज देख लोग बड़ी ही मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “Aww.. ये सोते हुए भी कितनी क्यूट लग रही है।”

दूसरा यूजर कहता है “अपनी शादी में ऐसा कौन करता है भाई?” एक शख्स लिखता है “शादी की थकान सच में आपको थका देती है। ऐसे में नींद आना स्वाभाविक है।” एक और लड़की कहती है “मैं भी अपनी शादी में ऐसे ही सो गई थी। दिन की शादियां बेस्ट होती है।” बस इसी तरह के और भी कमेंट्स आने लगे। तो चलिए आप भी इस दुल्हन का वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें दुल्हन का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The ShaadiSwag 💞 (@theshaadiswag)

वैसे आप अपनी शादी में जाग रहे थे या सो रहे थे? अपने अनुभव कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button