धार्मिक

इन 6 राशियों के लोगों के लिए शुभ है शुक्र का गोचर, कहीं आपकी राशि तो नहीं शामिल?

शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है, इसीलिए इस ग्रह का राशि परिवर्तन सभी राशि के जातकों को प्रभावित करता है। बहरहाल, साल के अंतिम माह यानी दिसंबर में शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे।

11 दिसंबर को शुक्र ग्रह अपनी राशि तुला से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष की माने तो शुक्र एक ऐसा ग्रह है, जिसकी शुभ दशा जातकों की किस्मत चमका देती है।

शुक्र पृथ्वी के सबसे करीब होता है और दूसरे ग्रहों से ज्यादा चमकीला भी माना जाता है। ऐसे में अगर शुक्र का गोचर होता है तो बेशक इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आखिर शुक्र के गोचर का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि से अष्टम भाव में शुक्र का गोचर होगा। ये आपके लिए शुभफलदाई होगा। गोचर काल में आपके लव लाइफ में हो रही परेशानियां दूर होंगी, पार्टनर संग रिश्ते अच्छे बनेंगे। आप अपने लव पार्टनर संग कहीं घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं।

अगर आप शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन आने वाले दिनों में खुशहाली से भरा होगा। इन दिनों आपकी मित्रता विपरीत लिंग वालों से बढ़ेगी और ये आपके लिए लाभदायक भी हो सकता है।

अगर नया मकान या वाहन खरीदने का सपना था तो इन दिनों आपका वो सपना भी पूरा होगा। यही नहीं बल्कि कहीं से आपको धनलाभ भी हो सकता है।

वृष राशि

आपकी राशि से सप्तम भाव में शुक्र का गोचर होने जा रहा है, जो आपको शुभ परिणाम नहीं देंगे। इस समय आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। यात्रा को टालने की कोशिश करें। जब तक आवश्यक न हो, यात्रा न करें।

वृषभ राशि

गोचर काल में आपको धन की हानि हो सकती है, इसीलिए लेन देन के समय विशेष सावधानी बरतें। व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ा सौदा करने से बचें।

परिवार में आंतरिक कलह हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप अपने क्रोध पर काबू रखें। हालांकि जीवनसाथी संग बिगड़े रिश्ते सुधरने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि से पंचम भाव में शुक्र का गोचर होने जा रहा है। ऐसे में आपको इस दौरान स्महल कर रहने की जरूरत है। आपके जीवन की सुख शांति भंग हो सकती है।

 

मिथुन राशि

अगर आप किसी के साथ रीलेशनशिप में है तो उसके साथ अनबन हो सकती है, हालांकि ये झगड़ा कुछ दिनों बाद सुलझ जाएगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

मिथुन राशि के जो जातक शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन की परेशानियां गोचर काल में बढ़ेंगी। बच्चो की असफलता से भी आपको निराशा होगी।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र की माने तो कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर काफी खास है। इस राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर होगा, जो कर्क राशि वालों के लिए बेहद खास है।

कर्क राशि

शुक्र इस राशि में खुशी और मुनाफे को संचालित करता है। लिहाजा शुक्र के गोचर से आपकी खुशियों में इजाफा होगा। इतना ही नहीं कोई बड़ा आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोग कोई फायदे का सौदा कर सकते हैं। यही नहीं बल्कि अगर आपका रिलेशनशिप इन दिनों अच्छा नहीं चल रहा है तो इसके भी सुधरने का योग है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायक नहीं होगा। इस गोचर काल में आपके लव रिलेशनशिप पर ग्रहण लग सकता है। साथ ही भौतिक सुख सुविधाओं में भी कमी आएगी।

सिंह राशि

इस दौरान पैसों के लेनदेन मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी वरना कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर आप घर या गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अभी कुछ समय के लिए अपनी इस योजना को स्थगित कर दें।

शुक्र के गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। इस संक्रमण काल में ज्यादा से ज्यादा घर में रहने की कोशिश करें और बाहर के खाने पीने से दूरी बनाए रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध और शुक्र में घनिष्ठ मित्रता है। ऐसे में आपके लिए शुक्र का गोचर बेहद लाभदायक होने वाला है। इस राशि के दूसरे भाव में शुक्र राशि प्रवेश करेंगे और दूसरा भाव कम्युनिकेशन स्किल, यात्रा और छोटे भाई बहनों से आपके संबंधों को दर्शाता है।

कन्या राशि

ऐसे में शुक्र के गोचर से आपके प्रयासों को नए पंख लगेंगे। लिहाजा आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हैं, उन्हें आने वाले दिनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

अगर आप नौकरी पेशे में हैं और आपका कोई प्रोजेक्ट रुका हुआ है तो वो फिर से शुरू हो सकता है। भाई बहनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकता है।

तुला राशि

शुक्र तुला राशि का स्वामी ग्रह है और गोचर में शुक्र तुला से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करने वाले हैं। खैर आपकी राशि के लिए शुक्र का हर गोचर खास होता है।

तुला राशि

इस गोचर से आपके राशि के जातकों के लिए सबकुछ अच्छा होने वाला है। आपके लिए आय के नए नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

घर या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये अनुकूल समय है। करियर मे नई नई ऊंचाइयां छुएंगे। इस समय अपने परिवार के सभी सदस्यों का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ नहीं है। इस दौरान आपको कई प्रकार का नुकसान उठाना पड़ सकता है। यही नहीं आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती है। जो जातक रिलेशनशिप में हैं, उनका पार्टनर से अनबन हो सकता है।

वृश्चिक राशि

शादीशुदा लोगों को दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी संग अनबन की स्थिति हो सकती है, यही नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों से भी बहसबाजी संभव है। खुद के गुस्से पर काबू रखें।

भौतिक सुख सुविधाओं के लिए आपका इंतजार लंबा हो सकता है। इस समय घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी इस योजना को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।

धनु राशि

शुक्र के गोचर से आपको धन की हानि हो सकती है। इसके बुरे प्रभाव से आपका दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। यही नहीं आपके स्वास्थ्य पर भी इस गोचर का बुरा असर पड़ने वाला है।

धनु राशि

अपने पिता के सेहत का खास ख्याल रखें। अगर व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो किसी बड़े लेन देन से बचें। आपकी मानसिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए गोचर काल के दौरान आपको अपने आस पास पॉजिटीविटी बनाए रखना है।

मकर राशि

शुक्र आपकी राशि से 11वें भाव में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में शुक्र के गोचर का प्रभाव काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अगर कहीं निवेश किए हैं, तो आपको उसका काफी लाभ मिलने वाला है।

मकर राशि

अगर आपने कुछ सपने देखे हैं, तो आपके सपने पूरे हो सकते हैं। अचानक आपके आय में बढ़ोतरी हो सकती है। समाज में आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी और आपका जीवन स्तर भी सुधरेगा।

गोचर काल के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, ऐसे में आपके सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। लिहाजा आपके लिए गोचर काफी फायदेमंद साबित होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मिलाजुला रहेगा। इस राशि के जातकों को अपने सेहत का ध्यान रखना होगा। दरअसल, इनकी तबियत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से इन्हें सावधान रहने की ज़रूरत है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के करियर के लिए यह बदलाव काफी अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में इन्हें खूब तरक्की मिलने के योग हैं। हालांकि, इन्हें हर कदम फूँक फूँक कर रखना होगा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

प्यार के मामले की बात करें तो इन्हें प्यार में थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी, वरना वाद विवाद बढ़ सकता है। घर परिवार में माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है। साथ ही मां की सेहत का ध्यान रखें। इसके अलावा, निवेश करने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि वालों पर शुक्र के गोचर का मिश्रित प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से इन्हें बहुत लाभ मिलेगा। हालांकि, इन्हें इस समय कुछ मामलों में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन अंततः इन्हें सफलता मिलेगी।

मीन राशि

इस गोचर के शुभ प्रभाव से मीन राशि के लोगों को कहीं से बड़ा पैसा हाथ लग सकता है। बता दें कि बुरे प्रभाव की वजह से आपके पिता की सेहत को हानि हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ध्यान रखने की ज़रूरत है।

इस राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में निराशा हाथ लग सकती है। इसके अलावा, ये लोग मानसिक रूप से काफी परेशान हो सकते हैं। हालांकि, परिवार में अच्छा वक्त गुजरेगा और इस वजह से आपकी मानसिक परेशानी भी दूर हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button