बॉलीवुड

एक्ट्रेस ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे आशिक ने मा’र दिया चा’कू, हॉस्पिटल में हुई भर्ती

एक तरफ प्यार में जब रिजेक्शन मिलता है तो कुछ लोग इसे हैंडल नहीं कर पाते हैं। वे होश खोकर कुछ गलत काम कर देते हैं। टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा (Malvi Malhotra) को भी एक तरफ आशिक की आशिकी महंगी पड़ गई। उनके ऊपर एक सिरफिरे आशिक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल मालवी का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

दरअसल मालवी के उपर ये हमला कथित प्रोड्यूसर योगेश महिपाल सिंह ने किया है। उसने मालवी को चार बार चाकू से मारा है। इन दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। योगेश खुद को प्रोड्यूसर बता मालवी से एक दो बार मिल चुका है। उसे मालवी से एक तरफा प्यार था। उसने मलावी को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने शादी से इनकार कर दिया था।

सोमवार को मालवी अपने घर से निकल रही थी तभी योगेश उसके घर के बाहर खड़ा था। वह एक्ट्रेस पर शादी का दबाव बना रहा था। जब एक्ट्रेस उसे साइड कर जाने लगी तो उसका दिमाग खराब हो गया और उसने मालवी पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में एक्ट्रेस गंभीर रूप से घायल हो गई है।

मुंबई की वर्सोवा थाना पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग भी मिले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मालवी मल्होत्रा टीवी सिरियल्स, हिंदी फिल्मों और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें विज्ञापनों में भी देखा गया है।


मालवी तेलुगु फिल्म ‘कुमारी 21 एफ’, तमिल फिल्म ‘नदिक्कू एंडी’ और टीवी शो उड़ान में नजर आई थी। वहीं उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘होटल मिलन’ में भी काम किया था।


मालवी के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें- राम तेरी गंगा मैली में बोल्ड सीन देकर चर्चा में आई थीं मंदाकिनी, अब ऐसे बिता रही हैं जिंदगी

Related Articles

Back to top button