बॉलीवुडमनोरंजन

एक्स से ब्रेकअप के बाद टूट गई थी दिव्यांका त्रिपाठी, रो रो कर कर लिया था बुरा हाल 

टीवी की इशी मां यानी की दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने अभिनय के दम पर दिव्यांका ने घर घर में लोगों के दिलों पर राज किया हैं। दिव्यांका ने कई सुपरहिट टीवी शोज में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया हैं। जिसमें से इशी मां का किरदार लोगों के जहन में बस गया।

एक्टर के छोड़ देने से टूट गई थी दिव्यांका

टीवी के शो ये हैं मोहब्बतें सीरियल में इशिता उर्फ इशी मां का किरदार निभाने के बाद दिव्यांका की पॉपुलरिटी दौगुनी हो गई। सिर्फ यही नहीं इस शोे से पहले दिव्यांका ने बनूं मैं तेरी दुल्हन भी किया इस शो में भी लोगों ने दिव्यांका को खुब प्यार दिया। इस शो में लोगों को दिव्यांका और शरद मल्होत्रा की जोड़ी खुब पसंद आई थी। इस सीरियल में शरद मल्होत्रा ने उनके पति की भूमिका निभाई थी।

सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को खुब पसंद किया गया था। आपने भी इन दोनों के अफेयर के चर्चे तो सुने ही होंगे। दिव्यांका और शरद के रिश्ते को लेकर आज भी मीडिया में चर्चा होती रहती हैं। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये कपल अलग जरुर हो गया हैं। लेकिन दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर आज भी सुर्खियां बटौरते हैं।

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आ गई थी दिव्यांका

कहा जाता हैं कि दोनों ही करीब 7 से 8 साल तक लिव इन में भी रहे थे। लेकिन फिर किसी वजह से इनका ब्रेक अप हो गया। ब्रेकअप के बाद से ही दिव्यांका ने अपने दिल टूटने के गम को समय समय पर अपने फेंस के साथ शेयर भी किया हैं। दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शरद से ब्रेकअप के बाद वे डिप्रेशन में डूब गई थीं।

ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने कहा था कि मुझे लगता था कि जैसे मेरे अंदर कोई तूफान है, मुझे बाहर से शांत दिखना पड़ता था लेकिन अंदर उथल-पुथल मची हुई थी। मैं शूटिंग पर फोकस नहीं कर पाती थी और कई बार मैं सबके सामने रो पड़ती थी। ऐसे में मैं अपने आप पर ध्या नही नहीं दे पाती थी। इसी दौरान एक बार मुझे फ्रेक्चर हो गया।

फ्रेक्चर के बाद बदल गई जिंदगी

दिव्यांका बताती हैं कि जिसके बाद मुझे इन सब से बाहर निकलने में मदद मिली औैर उसके बाद मैने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा। आपको बता दें कि शरद से ब्रेकअप के सालों बाद दिव्यांका ने टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी कर ली। और अपनी शादीशुदा लाइफ में अब वे बेहद खुश भी हैं। ये दोनों ही स्टार अपने फेंस के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन फोटोज डालते रहते हैं।

divyanka tripathi

Related Articles

Back to top button