मनोरंजन

Video: जीजा को देख साली ने कर दी अजीब हरकत, लोग बोले– अभी ये हाल है तो सुहाग-रात में क्या होगा?

शादी का दिन हर किसी के लिए बड़ा खास होता है। इस दिन के सपने लड़का और लड़की काफी दिनों से देखते हैं। ऐसे में उनकी यही इच्छा होती है कि शादी वाले दिन सब कुछ बहुत अच्छे तरीके से हो जाए। हालांकि हम जो सोचते हैं वह अक्सर होता नहीं है। शादी में कई तरह के लोग मौजूद रहते हैं जो हमारे सपनों और योजनाओं पर पानी फेर देते हैं।

शादी में दूल्हे के मजे लेने लगी साली

शादी में वैसे तो कई रिश्तेदार आते हैं लेकिन इनमें दुल्हन की बहन यानी दूल्हे की साली सबसे अधिक शरारत करती है। हर शादी में साली सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है। वह अपने जीजू को छेड़ने से भी बाज नहीं आती है। जूता चुराई की रस्म में तो वह अपने जीजाजी को अच्छे से लूट लेती हैं। वहीं अन्य शादी की रस्मों में भी भरपूर शरारत करती है।

जीजा साली की शरारत से जुड़ा ऐसा ही है कि वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साली दूल्हा दुल्हन के बीच में आ जाती है। वह अपने जीजा के साथ एक ऐसी हरकत कर देती है जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा था। होता यह है कि शादी वाले दिन दूल्हा सजधज कर अपनी दुल्हन से मिलने आ जाता है।

दूल्हे को नहीं पकड़ने दिया दुल्हन का हाथ

दूल्हा अपनी दुल्हन को स्टेज पर ले जाना चाहता है। इसके लिए बहुत दुल्हन का हाथ थामने आगे बढ़ता है। लेकिन तभी साली खेल कर देती है। वह दुल्हन का हाथ पकड़ कर पीछे खींच देती है। दूल्हा कई बार दुल्हन का हाथ पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन साली हर बार उसे ऐसा नहीं करने देती है। साली की हरकत को देखकर दूल्हा थोड़ा मायूस भी हो जाता है।

जीजा साली का यह वीडियो royal_kathiyawadi_couple नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग बड़े चटकारे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “इसे कहते हैं कबाब में हड्डी बनना।” दूसरा यूजर कहता है “ये सालियों की मस्ती कभी खत्म होने का नाम नहीं लेती है।” एक शख्स कहने लगा “अभी ये हाल है तो सुहागरात पर क्या होगा? साली वहां भी अपनी बहन को तो नहीं ले जाएगी?”

यहां देखें जीजा साली का Video

वैसे आप लोगों को साली की हरकत कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button