विशेष

बीमार पत्नी पर कुछ यूं प्यार लुटाता नजर आया पति, ये खूबसूरत Video जीत रहा सबका दिल

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत खास होता है। पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए सात फेरे जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं, जिसमें प्यार, संयम, समझदारी के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का वादा होता है। पति-पत्नी के रिश्ते को सारे रिश्तो में से सबसे अलग माना जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते में बहुत सी खट्टी मीठी बातें होती हैं। पति-पत्नी के रिश्ते की डोर बहुत नाजुक होती है इसलिए इसे बहुत संभाल कर रखना पड़ता है। जरा सी भी चूक गहरे से गहरे संबंधों को भी खराब कर देती है।

पति-पत्नी के रिश्ते में सबसे जरूरी है कि वह एक दूसरे को सम्मान देते हों, एक दूसरे की भावनाओं को समझें, एक दूसरे के प्रति होने वाले विश्वास को कभी भी कम ना होने दें, एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को सदा कायम रखें। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जो पति-पत्नी से जुड़ा हुआ है। यह वीडियो बहुत खास है। इस वीडियो में पति अपनी बीमार पत्नी की देखभाल करता हुआ नजर आ रहा है।

बीमार पत्नी की सेवा करते हुए दिखा शख्स

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सोशल मीडिया की दुनिया पर रोजाना ही कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हर किसी को भावुक कर देते हैं। वहीं कुछ वीडियो सबका दिल जीत लेते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स का अपनी पत्नी के लिए जो प्यार है, वह देखते ही बनता है।

आप सभी लोगों ने अधिकतर पत्नी को पति की सेवा करते हुए देखा होगा लेकिन यह वीडियो कुछ अलग है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी बीमार पत्नी की सेवा करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी बीमार पत्नी के बाल बड़े प्यार से बनाता हुआ दिखाई दे रहा है।

आप सभी लोग वीडियो में देख सकते हैं कि पत्नी के बुरे समय में पति उसकी सेवा करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, उसके दिल में एक ख्याल जरूर आ रहा होगा कि “पति-पत्नी की जोड़ी हो तो ऐसी हो।” अगर आप भी इस खूबसूरत वीडियो को देखेंगे, तो भावुक हो जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)


दरअसल, इस खूबसूरत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर RVCJ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पति-पत्नी का प्यार लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बिस्तर पर बीमार बैठे हुई है। उसका पति अपने हाथों से उसके बालों को कंघी करता हुआ नजर आ रहा है।

इस खूबसूरत वीडियो को देखने के बाद लोग पति की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दोनों के प्यार को देखकर यह कह रहे हैं कि इसे ही सच्चा प्यार कहते हैं। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। वीडियो पर लोग इस बुजुर्ग कपल पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button