2022 में इस तारीख को शनि देव बदलेंगे अपनी राशि, इन 4 राशियों पर शनि की रहेगी टेढ़ी नजर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई भी ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसकी वजह से हर राशि वाले लोगों के जीवन पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में शनि ग्रह को सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, क्योंकि शनि को एक ग्रह और देवता के रूप में भी माना गया है। ऐसा बताया जाता है कि शनि देव हमेशा व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं, इसी वजह से इन्हें कर्मफल दाता भी कहा जाता है।
ऐसा बताया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में शनि की स्थिति ठीक हो तो इसकी वजह से उस व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और व्यक्ति को कम मेहनत में अधिक सफलता मिलती है, परंतु कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति खराब होने के कारण एक के बाद एक कई परेशानियां जीवन में आने लगती हैं। लाख कोशिश करने के बावजूद भी व्यक्ति को अपने कामकाज में सफलता नहीं मिल पाती है।
अगर कुंडली में शनि दोष उत्पन्न हो तो इसके कारण जीवन परेशानियों में व्यतीत होता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, सभी नौ ग्रहों में शनि ग्रह की चाल सबसे धीमी मानी गई है, इसी वजह से शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई साल का समय लेता है। 2022 में शनि ग्रह अपने राशि बदलने जा रहे हैं। जी हां, 29 अप्रैल को शनि मकर राशि से निकलकर अपनी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
शनि की राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि वालों को शनि के प्रकोप से छुटकारा मिलेगा तो कुछ राशि वाले ऐसे भी हैं, जिनके ऊपर शनि की साढ़े साती और ढैय्या आरंभ हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, साल 2022 में शनि ग्रह अपनी राशि दो बार बदलने वाले हैं, जिसकी वजह से इस बार 8 राशियों को शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
जानिए शनि की साढ़े साती से कौन सी राशियां रहेंगी प्रभावित
शनि ग्रह साल 2022 में अपनी राशि 29 अप्रैल को बदलने जा रहा है जिसकी वजह से धनु राशि के लोगों को शनि की साढ़े साती से छुटकारा प्राप्त होगा लेकिन मीन राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। फिलहाल में शनि की साढ़े साती से मकर राशि, कुंभ राशि और धनु राशि वाले प्रभावित हैं। अगले साल शनि की राशि परिवर्तन की वजह से कर्क राशि और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर शनि की ढैया आरंभ होने वाली है।
लेकिन शनि एक बार फिर से 12 जुलाई को वक्री अवस्था में रहेंगे। यह मकर राशि में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से जिन राशियों को शनि की दशा से छुटकारा मिल चुका था, वह एक बार फिर से इस चपेट में आने वाली हैं। धनु राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के व्यक्तियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव अगले साल 12 जुलाई से 17 जनवरी तक रहने वाली है। वहीं मिथुन राशि और तुला राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या आरंभ हो जाएगी।
जानिए किन चार राशि वालों पर रहने वाली है शनि की टेढ़ी नजर
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, साल 2022 में शनि की राशि परिवर्तन और वक्री अवस्था को ध्यान में रखते हुए मकर राशि, धनु राशि, कुम्भ राशि और मीन राशि के लोगों पर शनि की टेढ़ी नजर रहने वाली है। ऐसी स्थिति में इन सभी राशियों के लोगों को काफी सतर्क रहना पड़ेगा। वहीं मिथुन राशि, कर्क राशि, तुला राशि और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर शनि की ढैय्या प्रभाव दिखा सकती है।