बॉलीवुड

सोनू सूद से रोजाना हजारों लोग मांगते हैं सहायता, अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर खुद किया खुलासा

अभिनेता सोनू सूद की दरियादिली के हर कोई कायल हो चुका है। इनके द्वारा किए गए कार्य की हर तरफ चर्चा है। लोग इनको मसीहा तक बताने लगे हैं। इन्होंने लॉकडाउन के दौरान परेशान, बेसहारा लोगों की सहायता की है। प्रवासी मजदूरों को अपने घर पहुंचा कर इन्होंने बहुत अच्छा कार्य किया है। लोग इनको रियल हीरो कहने लगे हैं। भले ही इन्होंने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है, लेकिन असल जिंदगी में यह लोगों के बीच हीरो की छवि में सामने आए हैं। यह हमेशा बेसहारा लोगों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। कोरोना महामारी के बीच इन्होंने लोगों की सहायता की जिम्मेदारी उठाई और अब तक हजारों जरूरतमंद लोगों की सहायता कर चुके हैं। रोजाना सोनू सूद के सोशल मीडिया अकाउंट पर हजारों लोग इनसे सहायता की गुहार लगाते हैं। क्या आप लोगों को इस बात का पता है कि सोनू सूद को रोजाना कितने लोग मदद के लिए मैसेज करते हैं? शायद आप लोग इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे।

अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव रहते हैं और यह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ जुड़ते हैं। अभिनेता सोनू सूद ने इस बात का खुलासा स्वयं किया है कि रोजाना कितने हजार लोग इनसे सहायता मांगते हैं। आपको बता दें कि इन्होंने अपने हैंडल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके अंदर इन्होंने यह जानकारी बताई है कि इनके पास रोजाना कितने लोग मदद की गुहार लगाते हैं।

रोजाना इतने हजार लोग सोनू सूद से मांगते हैं मदद

अभिनेता सोनू सूद से अगर कोई मदद की गुहार लगाता है तो यह हमेशा उस व्यक्ति की मदद के लिए आगे रहते हैं। इन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह बताया है कि उनको रोजाना मदद मांगने के लिए कितने लोग मैसेज करते हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि “1137 मेल, 19000 फेसबुक मैसेज, 48012 इंस्टा, मैसेज और 6741 ट्विटर मैसेज। यह आज के मदद मांगने के मैसेज है। औसतन आंकड़े देखें तो करीब इतने मैसेज मुझे रोज मदद के लिए मिलते हैं। एक इंसान होने के तौर पर यह संभव है कि आप इनमें हर किसी तक पहुंच पाएं, लेकिन फिर भी मैं अपनी पूरी कोशिश करता हूं।”

अभिनेता सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए उन लोगों से माफी भी मांगी है जिनके वह मैसेज नहीं पढ़ पाते हैं। अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट के आखिरी में यह लिखा है कि “मैं माफी चाहता हूं अगर मैंने आपका मैसेज मिस कर दिया तो।” सोनू सूद का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान से ही सोनू सूद कर रहें हैं लोगों की मदद

कोरोना वायरस की वजह से जब देश भर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था तब प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों से दूर दूसरे शहरों में फंसे हुए थे। तभी से अभिनेता सोनू सूद लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं। इन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने घर पहुंचाया है। छात्रों और जरूरतमंद लोगों की मदद की है। संकट की इस घड़ी में बसों और ट्रेनों की व्यवस्था करके लोगों को उनके घर पहुंचाया था। इतना ही नहीं बल्कि अब सोनू सूद बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की सहायता के लिए भी सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button