धार्मिक

साप्ताहिक राशिफल: सफलता के नए कीर्तिमान रचेंगे इन 5 राशियों के जातक, हर फील्ड में मारेंगे बाजी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 2 नवंबर से 8 नवंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह सप्ताह अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएंगे जिसके आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहने से मन चिंतित रहेगा। बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। आपके व्यवहार से दुश्मन भी आपके दोस्त बन जाएंगें। अपने इस गुण को कभी कम न होने दें। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है।

प्यार के विषय में : प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। रिश्ता बेहतर बना रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरीरत व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : बासी खाना या जंक फूड न खाएं। कोशिश करें, कि दिन में एक फल अवश्य लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आप बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी क्योंकि आपका भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। मन में व्यग्रता रहेगी। जल्दबाजी में बोलते समय धैर्य रखें। वाणी से गलत शब्द निकल सकते हैं। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम जीवन में कुछ अड़चनें आएंगी। आपको सतर्क रहना चाहिए।

करियर के विषय में : व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा हफ्ता रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : बहुत अधिक तले खाद्य-पदार्थ का सेवन करने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों को कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समझदारी से काम लेना होगा। भाग्य की बदौलत आंशिक तौर पर धन की प्राप्ति होगी। यदि आप वाहन काफी तेज चलाते हैं। तो उसको संतुलित गति में ही चलाएं, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। खर्चों में अधिकता भी रहेगी। अपने करीबी लोगों से धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है।

प्यार के विषय में : युवा प्रेमियों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : अपने खान-पान पर ध्यान दें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस हफ्ते आपका कहीं फ़सा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। अच्छी यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पार्टनर से आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं। उनको आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिहाज से हफ्ता अच्छा रहेगा लेकिन उतावलेपन से बचें।

करियर के विषय में : अगर आप सही लोगों से संपर्क करेंगे, तो आप अपने करियर में तरक़्क़ी कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपके अनियमित भोजन की आदतें आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस हफ्ते कोई छोटा-सा बदलाव आपका मनोबल बढ़ा सकता है। परिवार का वातावरण पहले के मुकाबले अच्छा बनेगा। कठिन कार्य को भी सरलता से करने की जो आप में क्षमता है। वह अद्भुत है यही आपकी सफलता का राज भी है। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके लिए फायदे का सौदा बनेगी। आपके सामने नई और पुरानी दोनों तरह की परेशानियां रहेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन सामान्य रहेगा लेकिन लड़ाई झगड़े से दूर रहें।

करियर के विषय में : जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते पुराने रोगो से आपको परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त होगी। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्‍यथा आपकी जुबान की वजह से बनी -बनाई बात बिगड़ सकती है। अपनी मर्जी से व्यवहार या कोई काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है। एक परियोजना के बारे में एक इच्छा सच हो सकती है। आपको लाभ कमाने के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रिय के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।

करियर के विषय में : यह सप्ताह मिश्रित परिणामों वाला होगा। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ नहीं होगा।

हेल्थ के विषय में : सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले  निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लीजिए। इससे आपको फायदा प्राप्त होगा। हर काम को मेहनत से करेंगे। अपने कुछ खास लोगों से लड़ाई झगड़े की संभावना बनेगी। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए थे या आपका भुगतान कुछ समय के लिए अटका हुआ है, तो इस सप्ताह राशि मिल जाएगी। परिवार में सबको साथ लेकर चलने में आप सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद समय बढ़िया रहेगा।

करियर के विषय में : जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और मानसिक तनाव भी आप पर हावी रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। नई योजनाएं लाभ देंगी। बॉस को आपका काम पसंद आ सकता है और हो सकता है कि इससे प्रभावित होकर वह आपको कुछ नए कार्यप्रभार सौंप दें। अचानक धन लाभ होने की संभावना रहेगी। वेतनभोगी लोगों को उनके पेशेवर क्षेत्र में उनकी इच्छा के अनुसार परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ होगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आयेंगी।

करियर के विषय में : शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेगे।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते लम्बी यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि यह यात्रा आपको शारीरिक क्षति पहुंचा सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वक्‍त शत्रु भी कमजोर रहेंगे और आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। आप हाथ में लिए कामों को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। आप अपना पैसा और समय बिल्कुल बेकार की चीजों पर बर्बाद कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह सुखद नतीजे मिलेंगे।

करियर के विषय में : जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सर्दी-खांसी होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस हफ्ते परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। कोई भी फैसला सोचसमझकर और भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर लें ताकि बाद में पछताना न पड़े। आपका सकारात्मक व्यवहार हर जगह लोगों को आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी और आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। घरवालों के सहयोंग  से आप अपने व्यापार को बढाने में सफल होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

करियर के विषय में : करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुलेगे। आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार करेंगे।

हेल्थ के विषय में : कुछ लोग एसिडिटी और पेट दर्द से परेशान रह सकते है। कम भोजन करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। किसी के साथ बहस में मामला बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें और दूसरों के बीच में अधिक न पड़ें। पेशेवर मोर्चे पर किसी और वाद विवाद का भाग बनने से बचें क्योंकि चीजें खराब हो सकती हैं। वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में रोमांस और प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को निराशा हो सकती है।

करियर के विषय में : जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह लंबी दूरी के संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनों का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी सहयोगी मदद करेंगे। मनोरंजन के साधनों पर खर्च कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। आपके वरिष्ठ आपको कुछ महत्वपूर्ण लाभ उठाने में मदद कर सकते हैं। कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़नी चाहिए।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग के प्रयास में सफल होते दिख रहे हैं।

करियर के विषय में : करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या या विकार हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 2 नवंबर से 8 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 2 नवंबर से 8 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 2 नवंबर से 8 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

ये भी पढ़े: व्यातिपात और कालदंड नाम के बने दो अशुभ योग, किन राशियों को मिलेगा शुभ-अशुभ फल, जानिए इसका असर

Related Articles

Back to top button