बॉलीवुड

फिल्म ‘फरेब’ से मशहूर हुई इस हीरोइन कर चुकी है 3 – 3 शादियां, नहीं मिला अब तक सच्चा प्यार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुमन रंगनाथन ने एक वक्त बड़ी सुर्खियां बटोरी थी। साल 1999 में आई फिल्म फरेब व आ अब लौट चलें और इसके बाद साल 2003 में आई फिल्म बागबान में उन्हें देखा गया था। सुमन रंगनाथन अपनी सुंदरता व कर्ली बालों की वजह से कम समय में ही बड़ी मशहूर हो गई थीं।

जिस वक्त वे फिल्मों में काम कर रही थीं, तब न केवल अपनी फिल्मों को लेकर, बल्कि अपने रिश्तों को लेकर भी उन्होंने बड़ी सुर्खियां बटोरी थी। कई विवादों से भी उनका नाम जुड़ता रहा। यहां तक कि स्कैंडल्स में भी उनका नाम आया। पिछले काफी समय से सुमन लाइमलाइट से दूर नजर आ रही हैं। यहां हम आपको उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्सों के बारे में बता रहे हैं।

कर्नाटक के तुमकुर में 26 जुलाई, 1974 को सुमन का जन्म हुआ था। न केवल हिंदी फिल्मों में, बल्कि उन्होंने बंगाली, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। फिल्म फरेब के साथ बॉलीवुड में उन्होंने काम करना शुरू किया था। उनकी इस मूवी को बहुत पसंद किया गया था। उस साल की यह बहुत ही हिट फिल्म रही थी।

खासकर इस फिल्म का गाना तेरी आंखें झुकी-झुकी बहुत ही ज्यादा हिट हो गया था। इस फिल्म में सुमन रंगनाथन के साथ फराज खान और मिलिंद गुनाजी को शीर्ष भूमिकाएं निभाते हुए देखा गया था।

फिल्म फरेब से भी पहले फिल्म सीबीआई शंकर में उन्होंने काम किया था, जो कि एक कन्नड़ फिल्म थी। हालांकि, इंडस्ट्री में सुमन को इस मूवी के बाद ज्यादा कामयाबी नहीं मिल सकी। उनका अभिनय दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका। फिर भी अपने अफेयर की वजह से उन्होंने बड़ी सुर्खियां बटोरी थी। अपने करियर में उन्होंने सपोर्टिंग भूमिकाएं ही ज्यादा निभाई, मगर फिर भी उनके फैंस की लिस्ट छोटी नहीं है।

सबसे ज्यादा सुर्खियां उन्होंने तब बटोरी जब फरहान अख्तर, राहुल रॉय और उद्योगपति उरु पटेल के साथ उनका नाम जुड़ा था। फिल्मों में आने से पहले जब सुमन मॉडलिंग कर रही थीं, उस वक्त फरहान अख्तर के साथ उनका नाम जुड़ा था। बताया जाता है कि फरहान को तब उन्होंने अपना दिल दे दिया था। पहली ही नजर में उन्हें फरहान से प्यार हो गया था।

फरहान उस वक्त किसी रिश्ते में बंधकर नहीं रहना चाहते थे। यही वजह रही कि फरहान से उन्होंने खुद को दूर कर लिया। फरहान से जब वे अलग हो गई थीं और बॉलीवुड में उनकी शुरुआत हो रही थी, तो फिल्म अभिनेता राहुल रॉय से भी उनका नाम जुड़ा था। कहा तो यह भी जाता है कि दोनों शादी भी करना चाह रहे थे, लेकिन यह रिश्ता चंद दिनों का ही मेहमान रहा।

सुमन को अपने करियर में आगे बढ़ने में राहुल से बड़ी मदद मिली थी। जब राहुल रॉय से रिश्ता टूट गया तो इसके बाद उद्योगपति उरु पटेल से सुमन रंगनाथन का अफेयर चलने लगा। हालांकि, बड़ी ही कड़वाहट के साथ इन दोनों का रिश्ता समाप्त हुआ।

फिर साल 2000 में मशहूर मॉडल गौतम कपूर से सुमन की शादी हो गई। यह रिश्ता भी उनका चंद दिनों का ही मेहमान रहा और दोनों के रास्ते तलाक ये बाद जुदा हो गए।

इसके बाद फिल्म प्रोड्यूसर बंटी वालिया से 2005 में इनकी शादी हुई, लेकिन एक साल के अंदर इनका झगड़ा मीडिया में भी आने लगा। पार्टी में झगड़ा होने के बाद बंटी का घर सुमन ने छोड़ दिया। बंटी ने सुमन पर उनके कजिन के साथ अफेयर का आरोप लगाया था और जिम ट्रेनर के साथ भी उनके रिश्ते से पर्दा उठाया था।

बंटी ने यह भी कहा था कि घर छोड़ने से पहले सुमन ने 24 बैग पैक किए थे। जब बंटी से सुमन का तलाक हो गया, तो फिर 3 जून, 2019 को उन्होंने बिजनेसमैन साजन चिनप्पा से विवाह रचा लिया, जो कि कॉफी की खेती करते हैं। कर्नाटक के कोडूगु में उनका कॉफी प्लांटेशन का बिजनेस चलता है। लाइमलाइट से अब सुमन दूर हैं और खुशी-खुशी अपनी जिंदगी जी रही हैं।

पढ़ें गुमनामी में खो गईं 90 के दशक की फेमस अभिनेत्री कीर्ति रेड्डी, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

Related Articles

Back to top button