धार्मिक

ऐसी महिलाओं के आगे झुकता है पुरुषों का सिर, चाहकर भी नहीं रुक पाते, खुद को कर देते हैं समर्पित

आज के समय में पुरुष और महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया जाता है। महिलाएं हर काम में पुरुषों की तरह अव्वल आती हैं। बल्कि कुछ काम तो पुरुषों से भी बेहतर करती हैं। ऐसी मॉडर्न और आत्मविश्वास से भरी महिलाएं पुरुषों को बड़ी पसंद आती है। वह इनके सामने अपना सबकुछ न्योछावर कर देते हैं। महान दार्शनिक आचार्य चाणक्य ने भी अपने नीति शास्त्र चाणक्य नीति में इस तरह की महिलाओं की बात कही है। उन्होंने महिलाओं के उन गुणों के बारे में बताया है जिनके आगे पुरुष झुकने को मजबूर हो जाते हैं।

ऐसी महिलाओं के आगे दिल हार जाते हैं पुरुष

1. बहादुर और हिम्मत वाली महिलाएं पुरुषों को बड़ी अच्छी लगती हैं। जब कोई महिला मुश्किल हालातों में भी हिम्मत नहीं हारती, उस समस्या का डटकर सामना करती है और अपनी बहादुरी से सबको चौंका देती है तो पुरुषों को बड़ा अच्छा लगता है। वह ऐसी महिलाओं को बहुत पसंद करते हैं। उनके आगे अपना सिर तक झुका देते हैं। उनके दीवाने हो जाते हैं।

2. महिलाएं यदि समझदार हो तो वह नर्क जैसे घर को भी स्वर्ग बना देती है। एक समझदार और अक्लमंद महिला पूरे घर को साथ लेकर चलती है। वह दुख के समय में पति का साथ देती है। उसे मुसीबतों के दलदल से बाहर निकालती हैं। उनकी समझदारी और मार्गदर्शन में घर की तरक्की होती है। ऐसी महिलाओं को पुरुष अपनी पत्नी बनाना ज्यादा पसंद करते हैं।

3. महिलाएं भले हिम्मती और साहसी हो, लेकिन वह बड़ी भावुक भी होती हैं। उनके अंदर दया और केयर करने की भावना सबसे अधिक होती है। वह रिश्तों को बड़े प्यार से सँजोकर रखती हैं। उनका ये नेचर पुरुषों को बड़ा अच्छा लगता है। वे ऐसी महिलाओं का खूब ख्याल रखते हैं। उन्हें पलकों पर बैठाकर रखते हैं। उन्हें खूब प्यार करते हैं।

4. कहते हैं माफी मांगने वाले से माफ करने वाला ज्यादा बड़ा होता है। इसलिए जिन महिलाओं में क्षमा करने की प्रवृति होती है उन्हें पुरुष अधिक पसंद करते हैं। ऐसी महिलाओं का दिल बड़ा होता है। वह अपने मन में किसी के प्रति कोई बैर नहीं रखती है। इनके कोई दुश्मन नहीं होते हैं। ये सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखती हैं। ऐसी महिलाओं के पुरुष दीवाने होते हैं।

5. किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए वफादारी और भरोसा जरूरी होता है। इसलिए जो महिलाएं अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार और वफादार होती हैं उन्हें पुरुष हर कीमत पर अपना बनाना चाहते हैं। ऐसी महिलाएं आजीवन सिर्फ एक ही मर्द से दिल लगाती हैं। पराए मर्दों को गंदी नजर से नहीं देखती हैं। इन महिलाओं के आगे हर पुरुष सिर झुका लेता है।

Related Articles

Back to top button