बॉलीवुड

ठेले से फल खरीदती हुई नज़र आयी मलाइका अरोड़ा, हालत ऐसी थी की किसी ने पहचाना तक नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी वे अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं, तो कभी अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। खैर, इस बार न तो वे अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में हैं और न ही अपने अफेयर की वजह से, बल्कि अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वे ठेले से फल खरीदती हुई नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की जैसे ही कोई नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है, वैसे ही वायरल हो जाती है। दरअसल, मलाइका के फैंस भी उनकी नई तस्वीरों का इंतजार बेसब्री से करते हैं। ऐसे में, जब उनकी कोई नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है, तो उनके फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं होता है। यही वजह है कि उनकी लेटेस्ट तस्वीर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर कमाल धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा

47 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। इस उम्र में उनकी फिटनेस को देखकर नई नवेली अभिनेत्रियों को भी उनसे जलन होती है। दरअसल, 47 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा ने फिटनेस की वजह से अपनी खूबसूरती को कम नहीं होने दिया है। यही वजह है कि आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं।

इतना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती दिन ब दिन बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, खुद को फिट रखने के लिए मलाइका अरोड़ा जिम में बहुत पसीना बहाती हैं।

ठेले पर फल खरीदती दिखीं मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की इन दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वे ठेले से फल खरीदती हुई नजर आ रही हैं। आमतौर पर, फिल्मी सितारों को ठेले से सामान खरीदते हुए बहुत कम देखा जाता है, लेकिन मलाइका अपने मन की बात को सुनती है। यही वजह है कि इस बार वे ठेले से फल खरीदती हुई नजर आई। बता दें कि इस दौरान वे अपने डॉगी के साथ नजर आई। ऐसे में माना जा रहा है कि मलाइका वॉक के लिए निकली थी और तभी उन्होंने फल खरीदने का मूड बनाया। मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों में बात अगर उनके लुक की करें, तो वे कैजुअल लुक में बहुत खूबसूरत नजर आ रही है। मलाइका इस दौरान बिना मेकअप के नजर आई। साथ ही कोरोना के नियमों का पालन करते हुए उन्होंने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ है। बता दें कि मलाइका ने अपने बालों को बांधकर रखा है। ऐसे में, यह कहना गलत नहीं होगा कि बिना मेकअप के भी मलाइका अरोड़ा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस उनके दीवाने हैं।

अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर

अरबाज खान से तलाक लेने के बाद इन दिनों मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों के अफेयर की खबर मीडिया की हेडलाइन होती है। बता दें कि अब दोनों अपने प्यार का इजहार खुल्लम खुल्ला करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में, अब दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। याद दिला दें कि बीते दिनों अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रैंड मलाइका को जन्मदिन भी विश किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा

बताते चलें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाल ही में कोरोना वायरस के शिकार हुए थे। हालांकि, अब दोनों ही पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताया और अपने प्यार को और भी ज्यादा मजबूत किया।

यह भी पढ़े- बड़े किस्मत वाले होते हैं नवंबर महीने में जन्मे लोग, जानिये इन से जुडी कुछ राज की बातें

Related Articles

Back to top button