स्वास्थ्य

सरसों के तेल से खत्म होती हैं कई गंभीर बीमरियां, सब्जी में ही नहीं कभी नाभि में भी डालकर देखें

कड़वा होने के बावजूद सरसों का तेल अपने गुणों और तासीरों के लिए प्रसिद्ध है। खाने के साथ-साथ औषधीय रूप में कई तरह से इसका उपयोग किया जाता है। आमतौर पर खाना पकाने में इसका उपयोग किया जाता है क्योंकि यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस तेल के केवल इतने ही नहीं और भी कई फायदे हैं, जिसमें से एक नाभि में इसका डालना भी है।

 

दांतो के दर्द में भी इसका काफी महत्वपूर्ण योगदान है। चेहरे के मुंहासे, दाग-धब्बे, कालेपन, रुखेपन के लिए यह बहुत ही लाभदायक होता है। आप लोगों को हम बताएंगे कि इस तेल को नाभि में डालने के कितने फायदे होते हैं.

सरसों का तेल बहुत ही सेहतमंद होता है। इसीलिए इसका प्रयोग केवल खाना बनाने में ही नहीं बल्कि कई सारी चीजों में किया जाता है। इसकी तासीर बहुत गर्म होती है, जिससे कई फायदे होते हैं। बता दें, फटे होंठ और मुलायम होठों के लिए नाभि में सरसों का तेल डाला जाता है।

दर्द नाशक के रूप में

आंखों में जलन, खुजली, सूखापन को ठीक करने के लिए सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है। यदि ज्यादा चलने या वजन बढ़ने के कारण आपके पैरों या घुटनों में सूजन हो जाती है, तो नाभि में सरसों का तेल लगाने से या गर्म करके पैर में लगाने से दर्द ठीक हो जाता हैं।

पुराने दर्द में सरसों के तेल में लहसुन को डालकर गर्म करके लगाने से दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है। जोड़ों का दर्द, कान का दर्द, इन सब चीजों में सरसों तेल एक औषधि के रूप में काम करता है।

भूख बढ़ाने में मददगार

अगर आपको भूख नहीं लगती है और इसके चलते आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है तो सरसों का तेल आपके लिए खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। ये तेल हमारे पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है, जिससे भूख बढ़ती है।

त्वचा के लिए लाभदायक

सरसों का तेल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन-ई पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा को अंदरुनी पोषण मिलता है। ठंड के दिनों में हाथ पैर का रुखा होना, फट जाना, इन सब चीजों में भी सरसों का तेल बहुत लाभदायक माना जाता है। चाहे दर्द किसी प्रकार का भी हो, सरसों के तेल से मालिश करने से दर्द मानो गायब हो जाता है।

वजन घटाने में मददगार

सरसों के तेल में मौजूद विटामिन जैसे थियामाइन, फोलेट व नियासिन शरीर के मेटाबाल्जिम को बढ़ाते हैं, जिससे कि वजन घटाने में मदद मिलती है।

बालों और चेहरे के लिए लाभकारी

बालो का झड़ना, बालों में वृद्धि ना होना, रूसी हो जाना, इन सब में भी सरसों का तेल लगाने से छुटकारा मिलता है। चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और कालेपन के लिए भी सरसों का तेल बहुत गुणकारी है। इसलिए आप सभी को रोज सरसों का तेल नाभि में लगाना चाहिए। सरसों का तेल पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक होता है। अपच, फूड पॉइजनिंग, दस्त जैसी बीमारियां इस तेल के उपयोग से नहीं होती हैं।

पीरियड के दर्द में लाभदायक

प्रजनन तंत्र और नाभि का काफी गहरा संबंध होता है। महिलाओं के शरीर में हार्मोन का स्राव बढ़ता है और हार्मोन संतुलित रहते हैं। आजकल महिलाएं पीरियड के दर्द से परेशान रहती है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए रूई के फाहे में थोड़ा सा तेल लगाकर नाभि में डालने से बहुत आराम मिलता है।

पढ़ें दिल्लीवासियों पर बारिश की बूंदों के साथ बरसने लगा तेल, सड़कों पर फिसलने लगे वाहन

Related Articles

Back to top button