बॉलीवुड

नकुल मेहता के बेटे की नीली आंखों पर जमाना हुआ फिदा, क्यूटनेस में तैमूर है फ़ैल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टारकिड्स से जो सुर्खियों में छाए रहते हैं। जब यह पैदा होते हैं तो वह मीडिया की नजर में आ जाते हैं यह स्टार किड्स जहां भी जाते हैं जो भी करते हैं सबकी नजर हरदम उनके ऊपर ही टिकी रहती है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं स्टारकिड्स की पॉपुलैरिटी में अब तक सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे आगे हैं और फोटोग्राफर तैमूर अली खान को कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार रहते हैं।

स्टारकिड्स की पॉपुलैरिटी में अब तक सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे आगे हैं और फोटोग्राफर तैमूर अली खान को कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार रहते हैं। आज तक तैमूर की पॉपुलैरिटी को कोई नन्हा स्टारकिड टक्कर नहीं दे पाया है परंतु अब तैमूर को तगड़ी टक्कर देने वाला आ चुका है।

आपको बता दें कि जब तैमूर अली खान ने इस दुनिया में कदम रखा था तो सारे फैंस उसके दीवाने हो गए थे। ऐसा कहा जाता है कि तैमूर की तस्वीरें देखकर बहुत से लोगों का दिन भी बन जाता है। तैमूर की क्यूटनेस पर हर उम्र का व्यक्ति फिदा है और लोग तैमूर से प्यार भी करते हैं। अभी तक तैमूर की बादशाहट कायम है परंतु अब नकुल मेहता के बेटे ने इस बादशाहत को कड़ी चुनौती दी है।

हाल ही में अभिनेता नकुल मेहता ने अपने बेटे का चेहरा सबको दिखाया है, जिसके बाद नकुल मेहता के बेटे की नीली आंखों पर पूरा जमाना फिदा हो गया। नकुल मेहता की पोस्ट पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और नकुल मेहता के बेटे की क्यूटनेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। नकुल मेहता का बेटा क्यूटनेस में तैमूर को भी कड़ी टक्कर दे रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि “अब तैमूर का वक्त ओवर हो गया है।” तो वहीं दूसरे फैन ने यह लिखा है कि “हे भगवान, इसकी आंखें कितनी खूबसूरत हैं।”

नकुल मेहता ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने बेटे की तरफ से कैप्शन में यह लिखा है कि “हाय, मैं सूफी हूं और आज मैं 7 महीने का हो गया हूं। आखिरकार आप सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। नोट: मेरे लोगों को मेरी ओर से इसे शेयर करने दें क्योंकि मेरे पास करने के लिए कई अच्छी चीजें हैं।” इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट शेयर भी हो रहे हैं। वैसे देखा जाए तो लोगों के दिलों में तैमूर की खास जगह है, जो इतनी आसानी से खाली नहीं हो पाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

अगर हम नकुल मेहता के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपने सीरियल “बड़े अच्छे लगते हैं 2” को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। वैसे देखा जाए तो नकुल मेहता और जानकी के बेटे सूफी बेहद क्यूट हैं। नकुल मेहता के द्वारा शेयर की गई पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है और लोग लगातार इस पोस्ट पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वैसे आप सभी लोगों की इस बारे में क्या राय है? आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

Related Articles

Back to top button