बॉलीवुडविशेष

मौत से चंद घंटे पहले का वीडियो हुआ वायरल, KGF स्टार यश संग झूमकर नाचते नजर आए पुनीत राजकुमार

कन्नड़ सुपरस्टार अभिनेता पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे। 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। बता दें पुनीत राजकुमार सुबह जिम में कसरत कर रहे थे, उसी दौरान उनको अचानक दिल का दौरा आया था, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल में आईसीयू में एडमिट कराया गया। परंतु इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। महज 46 साल की उम्र में ही पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

अचानक ही पुनीत राजकुमार के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। अभिनेता के निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से लेकर सीएम तक सब ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। पुनीत राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार कहे जाते थे और अभिनेता को फैंस की तरफ से अप्पू बुलाया जाता था। फैंस को अभी भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं।

अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन के बाद अब उनके करोड़ों फैंस और शुभचिंतक उन्हें बहुत ज्यादा याद कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो पुनीत राजकुमार की मौत से चंद घंटे पहले का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत राजकुमार सुपरहिट फिल्म “KGF” फेम अभिनेता यश और शिवराज कुमार के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार, यश और शिवराज कुमार के साथ स्टेज पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। दर्शक भी उन्हें झूम कर नाचते हुए देखकर बहुत खुश दिख रहे हैं।


आपको बता दें कि अभिनेता पुनीत राजकुमार का यह आखरी पब्लिक अपीयरेंस का वीडियो है। जिसे सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। यहां पर अभिनेता फिल्म “बजरंगी 2” के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे हुए थे। यहां पर उनके साथ यश और शिवराज कुमार के अलावा संतोष आनंद्रम, रिषभ शेट्टी और दिनाकर भी मौजूद थे। वह इस इवेंट के दौरान सभी के साथ स्टेज पर मस्ती में नाचते हुए नजर आए। इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेता पुनीत राजकुमार के फैंस बहुत ज्यादा भावुक हो जा रहे हैं।

बता दें मौत के चंद घंटे पहले ही पुनीत राजकुमार ने फिल्म की शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया था परंतु उसके कुछ देर बाद ही उनके निधन की खबर सामने आ गई। फैंस के लिए अभी भी यह स्वीकार करना काफी मुश्किल हो रहा है कि अभिनेता अब इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके हैं। पुनीत राजकुमार के निधन पर तमाम सेलिब्रिटीज ने शोक जताया है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपना दुख जाहिर कर दिवंगत अभिनेता के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की और उन्होंने लिखा “दुर्भाग्य ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है। यह उम्र जाने की नहीं है। आने वाली पीढ़ी इस महान विभूति को उनके कामों द्वारा याद रखेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी श्रद्धांजलि, ओम शांति।”

Related Articles

Back to top button