धार्मिक

Rashifal 20 November: शुक्रवार को इन 3 राशियों का साथ दे रहा है भाग्य, होगी धन की बरसात

हम आपको शुक्रवार 20 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 November 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आलस्य और थकान रहने के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगे। आपके कार्यों में आये अवरोध से परेशान होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। आज आपके जीवन में कोई नया दोस्त आ सकता है। जो हर मुश्किल घड़ी में आपके साथ रहेगा। थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। आपके लिए सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा। नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आत्मकेंद्रित रहें और अपना काम करें। आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। आपके पार्टनर से आज आपकी लड़ाई हो सकती है जिससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। लेकिन खर्च सोच समझकर करें क्योंकि अनावश्यक रुप से खर्च बढ़ने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शत्रु भय रहेगा। आपके और आपके पार्टनर के बीच का संबंध और गहरा हो सकता है। आप दोनों अधिक समय साथ बिता सकते हैं। प्रियजन संतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। आपके आस-पास के लोग आपके मनोबल को ऊर्जा प्रदान करेंगे। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा। आज आपको कोई खास मिल सकता है जिसका शायद आपको इंतजार है। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना है। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं। पहल आपको ही करनी पड़ेगी। घर-में शांति बनाये रखें। आय और व्यय पर नियंत्रण रखें। धर्म पत्नी की बात माने उनसे अनावश्यक वाद-विवाद ना करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा। आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। आज बहुत सोच-समझकर बात करने की जरूरत है। खासतौर पर अपने पार्टनर से। उनके मूड में आपको आज थोड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। आज धनलाभ के योग हैं। बाहरी दुनिया से मन विचलित और परेशान हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। आज आपके प्रयासों से यश में वृद्धि होगी। मित्र मिलन के योग बन रहे हैं। आपके किसी पुराने दोस्त से आपकी खराब हुई दोस्ती सही हो सकती है, लेकिन उसके लिए आपको पहल करनी होगी। आज आपको कोई गलत सूचना मिल सकती है, जिसके कारण आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। साहित्य जगत और फिल्मी जगत वालों के लिए अच्छा दिन है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मन में उत्साह और विचारों की स्थिरता के कारण आज आपके सारे काम अच्छी तरह से पूरे हो सकेंगे। सोशल मीडिया का पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों इंपैक्ट हैं, आपको सकारात्मक पहलू पर काम करना होगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है। मित्रो का सहयोग पूरे वक्त आपके साथ रहेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें, लेकिन अधिक परेशानी की स्थिति में स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। ध्यान रखना कि अपनी बातें गुप्त रखनी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपने मन की भावनाओं को नियंत्रण रखना है। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने के कारण घरेलू समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी बात को लेकर अंदर ही अंदर चिंता हो सकती है। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है लेकिन इसमें भी बहुत से लोग टांग अड़ाने का काम कर सकते हैं। दिल की बात अपनों से शेयर करें, सही मार्गदर्शन मिलेगा। संतान का अपेक्षित सहयोग व प्रेम मिलेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप रचनात्मक कार्य करेंगे। परिवार में शुभ कार्य होगा। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। कार्य के साथ-साथ शरीर पर भी ध्यान देना है। कहीं से अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। अपने संस्कारों का लोप न होने दें अन्यथा बड़े बुजुर्ग नाराज हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति पाने की संभावना है। रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। कटु भाषा का प्रयोग करने से बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। यह दिन आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। क्या न करें- प्रेम प्रसंग या निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं। मन में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा। लोभ या लालच में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। वर्तमान का मुनाफा देखते हुए बड़े निवेश नहीं करने चाहिए। आर्थिक नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां चिंताजनक हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। आप नया वाहन लेने की सोच रहे हैं तो ले सकते हैं। आज आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। मेहनत करने वालों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। बच्चों को खेलते कूदते समय ध्यान रखना चाहिए , चोट-चोट लग सकती है। मेहनत का दिन है। जितना हो सके, सकारात्मक रहें। वाहन सुख का योग बन रहा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करके रखनी चाहिए। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं। जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

आपने Rashifal 20 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : यूं ही नहीं मिला था ‘धन्वंतरि को देवता का पद, लेना पड़ा था दूसरा जन्म, पढ़ें इनकी रोचक कथा

Related Articles

Back to top button