मनोरंजन

स्टेज पर दो लड़कियों ने किया ऐसा गजब डांस, Video देख लोग हो गए फैन

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर सभी रोजाना ही कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। आजकल तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मनोरंजन के लिए एक अच्छी जगह बन गया है, क्योंकि यहां पर रोज ना जाने कितने वीडियोस वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो इतनी मजेदार होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। आजकल इंटरनेट पर डांस भी जुड़े हुए तमाम वीडियोस वायरल हो रहे हैं। इस प्रकार के वीडियोस की तो अलग ही फैन फॉलोइंग है।

लोगों के मन में डांस के लिए अच्छा खासा क्रेज देखने को मिलता है। जब भी कोई शानदार डांस वीडियो सामने आता है, तो यूजर्स उसे शेयर कर तुरंत वायरल कर देते हैं। इसी बीच कुछ ऐसा ही एंटरटेनिंग वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

अगर आप एक डांस लवर हैं, तो इस वीडियो को देखने के बाद आप भी नाचना शुरू कर देंगे, क्योंकि यह डांस वीडियो है ही इतना गजब। इस वीडियो में दो लड़कियां बॉलीवुड के एक मशहूर गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

दो लड़कियों ने अपने डांस को किया एंजॉय

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में आप सभी लोग देख सकते हैं कि दो लड़कियां बॉलीवुड के मशहूर गाने “लत लग गई” पर नाचते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इनके पीछे कुछ और लोग खड़े होकर उनके डांस का आनंद ले रहे हैं। इन दोनों लड़कियों के चेहरे पर इतनी ज्यादा खुशी झलक रही है, जिसे देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि यह दोनों ही अपने डांस को काफी एंजॉय कर रही हैं।

इन दोनों खूबसूरत लड़कियों ने अपने डांस से सोशल मीडिया यूजर्स को अपना दीवाना बना दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इन दोनों हसीनाओं के बीच गजब का तालमेल देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इनके डांस स्टेप्स भी काफी ज्यादा मुश्किल थे। भले ही यह वीडियो कुछ सेकंड का है परंतु यह यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि ये दोनों लड़कियां गजब डांस कर रही हैं लेकिन इनका एनर्जी लेवल भी बहुत जबरदस्त है। लगातार यह अपनी ही मस्ती में नाचती जा रही हैं और दोनों अपने डांस को एंजॉय कर रही हैं। इस कुछ सेकंड के वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स दिल वाली इमोजी तो कई यूजर्स ताली वाली इमोजी भेजते हुए नजर आ रहे हैं।

यूजर्स को वीडियो काफी कर रहा है एंटरटेन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DesiFuze (@desifuze)


इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, वैसे ही यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो को कुछ ही दिनों में 4 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने इस वीडियो को पसंद भी किया है।

बता दें कि यह वीडियो लोगों को काफी एंटरटेन भी कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इनके डांस की तारीफ कर रहा है, तो कुछ इनके एनर्जी लेवल की तारीफें करता हुआ नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button