मनोरंजन

बेहद ग्लैमरस हो गई है “बालवीर” की क्यूट छोटी सी बच्ची, तस्वीरें देख देखते रह जाएंगे आप

अभिनय की दुनिया एक ऐसी जगह है जहां पर आए दिन बहुत से लोग आते हैं परंतु सभी को कामयाबी मिल जाए, ऐसा नहीं हो सकता। कुछ एक ही लोग होते हैं, जो यहां सफलता हासिल कर पाते हैं। वैसे देखा जाए तो इस जगत में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिसे एक बार यहां सफलता मिल जाए, तो समझो उसकी किस्मत ही चमक जाएगी।

अगर हम टीवी अभिनेत्रियों की बात करें तो कई अभिनेत्रियों ने छोटी उम्र में ही सफलता हासिल की है और लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है। मौजूदा समय में उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी बड़ी अभिनेत्री से कम नहीं है। शायद आप सभी लोगों को टीवी धारावाहिक “बालवीर” याद होगा। बच्चों के सुपरहीरो “बालवीर” ने सालों तक लोगों का खूब मनोरंजन किया है।

हम सभी लोगों ने इस शो में कई बच्चों को अभिनय करते हुए देखा परंतु इस शो में नजर आने वाली एक छोटी सी क्यूट बच्ची अब सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार से तहलका मचा रही है। जी हां, हम आपको जिस बच्ची के बारे में बता रहे हैं वह अनुष्का सेन हैं, जो अब काफी ग्लैमरस हो गई हैं।

अनुष्का सेन मालदीव में वेकेशन कर रही हैं एंजॉय

टीवी की मोस्ट ग्लैमरस यंग डिवाज में शुमार अनुष्का सेन अपने फैंस के दिलों को जीतना बखूबी तरीके से जानती हैं। अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने हर लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

इन दिनों अनुष्का सेन मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। इस दौरान वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने इस वेकेशन से बीते 5 दिनों में कई तस्वीरों को साझा किया है।

अनुष्का सेन द्वारा शेयर की गई तस्वीरें सभी तस्वीरें एक से बढ़कर एक हैं।

कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह आसमानी रंग की मोनोकिनी पहने अपना सेक्सी अवतार दिखा कर अपने फैंस को दीवाना बना रही हैं।

वहीं कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह घोड़े पर सैर करती हुई नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)


वहीं कुछ तस्वीरों में अनुष्का सेन पूल में मस्ती करके क्वालिटी टाइम व्यतीत कर रही हैं।

मालदीव में जमकर होली खेलती दिखीं अनुष्का सेन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)


अनुष्का सेन ने इस वेकेशन के दौरान अपने त्यौहार को मनाने का मौका हाथ से नहीं गंवाया। अनुष्का सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें वह रंगों में पूरी तरह से रंगी हुई दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। लोग उन्हें “मेहेर” कहकर आज भी बुलाते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

शो “बालवीर” से मिली थी असली पहचान

आपको बता दें कि बीते साल रोहित शेट्टी के रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी” का भी अनुष्का सेन हिस्सा रह चुकी हैं। परंतु उन्हें 2012 में आए शो “बालवीर” से असली पहचान हासिल हुई थी।

अनुष्का सेन इस शो में बालवीर की सहयोगी मेहेर का किरदार निभाते हुए दिखी थीं।

लेकिन अचानक ही अनुष्का सेन ने अपनी बिकनी तस्वीरें साझा कर अपने चाहने वालों को हैरत में डाल दिया है।

Related Articles

Back to top button