बॉलीवुड

ऐश्वर्या से लेकर बिपाशा तक, अपने पति से उम्र में कहीं ज्यादा बड़ी हैं ये 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां

बॉलीवुड में कई ऐसे जोड़े हैं, जिनमें पत्नियां अपने पति से उम्र में बड़ी हैं। फिर भी इनके बीच का प्यार देखते ही बनता है। यहां हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में खुद से छोटे इंसान को चुना है।

सोहा अली खान

सोहा अली खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की बहन हैं और वे शर्मिला टैगोर की बेटी भी हैं। फिल्मों में सोहा अली खान कुछ खास कमाल तो नहीं कर सकीं, मगर साल 2015 में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू के साथ उन्होंने सात फेरे ले लिए थे। इससे पहले काफी समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। सोहा अली खान से कुणाल खेमू उम्र में लगभग 5 साल छोटे हैं।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से बिपाशा बसु एक हैं। अपनी फिटनेस की वजह से भी वे जानी जाती हैं। वर्ष 2001 में उन्होंने फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म और टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी रचाई थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिपाशा से उम्र में करण सिंह ग्रोवर 3 साल छोटे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से ऐश्वर्या राय एक रही हैं। ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में बॉलीवुड अभिनेता और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हो गई थी। अभिषेक बच्चन ने शादी से पहले ऐश्वर्या राय को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज भी किया था। इस हाई प्रोफाइल शादी की तस्वीरें आज भी कभी-कभी वायरल हो जाती हैं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय उम्र में 2 साल बड़ी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा, जो कि पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं, उन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास से हुई, जो कि उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं। भले ही इसे लेकर प्रियंका को सोशल मीडिया में खूब ट्रोल भी होना पड़ा, मगर कभी भी उन्होंने इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं की।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। बॉलीवुड में उन्होंने वर्ष 1998 में फिल्म दिल से के जरिए कदम रखा था। फिल्म जगत में बहुत ही कम वक्त में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली। साल 2016 में प्रीति जिंटा ने अपने बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी, जो कि एक अमेरिकी हैं। प्रीति से उम्र में जीन 2 साल छोटे भी हैं।

फरहान अख्तर

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की शादी अधुना भंबानी से हुई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट भी किया था। फरहान और अधुना की उम्र के बीच लगभग 6 साल का फासला था। हालांकि, इन दोनों के रास्ते अब जुदा हो चुके हैं। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शिबानी डांडेकर को फरहान अख्तर डेट कर रहे हैं।

फराह खान

फराह खान बॉलीवुड की एक मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने फिल्म एडिटर शिरीष कुंदर से 39 साल की उम्र में शादी की थी। कई फिल्मों में इन्होंने साथ में काम किया है। फराह शिरीष से उम्र में 8 साल बड़ी हैं।

अमृता सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में खूब नाम कमाया था। सैफ अली खान से अमृता सिंह की शादी हुई थी। इन दोनों की उम्र के बीच लगभग 12 साल का फासला था। हालांकि, बाद में सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो गया। अमृता को तलाक देने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को सैफ अली खान ने अपना साथी बना लिया।

पढ़ें इन अभिनेत्रियों संग रह चुका है हरमन बावेजा का रिश्ता, लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा भी हैं शामिल

Related Articles

Back to top button