समाचार

जयसूर्या ने भारत को बताया श्रीलंका का बड़ा भाई, बोले- मौजूदा हालात में जीवित रहना आसान नहीं

इन दिनों जहां एक तरफ रुस और यूक्रेन के बिच जंग का महौल थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। तो वहीं भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका भी अपने बूरे दौर से ही गुजर रहा हैं। इस समय श्रीलंका में लोगों के भूखे मरने के हालात बन गए हैं। ऐसे में श्रीलंका के बिगड़ते हालात को लेकर श्रीलंका की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने अपने देश को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इस समय को अपने देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

सिर्फ यहीं नहीं जयसूर्या ने भारत को श्रीलंका का बड़ा भाई भी कहा हैं। जयसूर्या ने अपने देश पर छाए गहरे आर्थिक संकट को लेकर कहा कि हमारे देश के पड़ोसी और बड़े भाई के रूप में भारत ने हमेशा हमारी मदद की है। हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं। हमारे लिए, मौजूदा हालात में जीवित रहना आसान नहीं है।

भारत की जमकर तारीफ की

जयसूर्या आगे बताया कि हम भारत और अन्य देशों की मदद से इससे बाहर निकलने की उम्मीद करते हैं। सिर्फ यहीं नहीं जयसूर्या ने अपने देश के बिगड़ते हालातों को लेकर मीडिया से बात करते हुए यह भी बताया है कि श्रीलंका कई महीनों से इस हालात से गुजर रहा हैं। ऐसे में लोगों के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति हैं। ऐसे में लोग जीवित भी नहीं रह सकते हैं। अब जाकर लोगों ने अपनी आवाज उठानी शुरु की हैं।

जयसूर्या ने बताया कि उनके देश में पेट्रोल डीजल गैस की किल्लत हैं। वहां घंटों बिजली गुल रहती हैं। ऐसे में लोगों ने अब सरकार के खिलाफ अपनी आवज उठाते हुए इस हालात के लिए मौजूदा सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया हैं। जयसूर्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अगर जल्द ही इस समस्या को नहीं सुलझाया गया तो आगे चल कर यह समस्या आपदा में बदल जाएगी।

कुछ ऐसा हैं श्रीलंका का हाल

इसके साथ ही उन्होंने सरकार का विरोध करने वाले लोगों को समर्थन करते हुए बताया कि वहीं लोग असली हैं। वे सरकार को बता रहे हैं कि वे पीड़ित हैं। जयसूर्या ने लोगों से शांतिपूर्ण विरोध करने की अपील की है। आपको बता दें कि श्रीलंका में दैनिक उपयोग में आने वाले आवश्यक सामानों की भी भारी किल्लत शुरु हो चुकी हैं। देश से पेट्रोल डीजल लगभग खत्म हो चुका हैं। इसके अलावा खाने की चीजों और गैस के लिए भी अब उन्हें 3-4 किलोमीटर की लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button