धार्मिक

आज बन रहा शोभन योग, माता रानी की कृपा से इस राशि के लोग रहेंगे भाग्यशाली, आय के खुलेंगे स्रोत

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार लगातार ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव आकाशमंडल में बहुत से योगों का निर्माण करता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज नवरात्रि के चौथे दिन शोभन योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा और किन को परेशानी हो सकती है? आज इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शोभन योग की वजह से किन राशियों पर रहेगी माता रानी की कृपा

मेष राशि वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत मिल रहे हैं। अचानक धन लाभ के कई मौके हाथ लगेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के लोग अपने बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करने वाले हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। माता रानी की कृपा से आपके सभी कार्य सफल होंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला यह शुभ योग रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में आपके व्यवहार की सब तारीफ करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।

कन्या राशि वाले लोगों को बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर-परिवार का माहौल उत्सव जैसा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। माता रानी की कृपा से प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। साझेदारी में आरंभ किया गया कार्य लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आप अपना भविष्य सुरक्षित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर माता रानी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने कामकाज में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपना रुका हुआ काम आसानी से पूरा कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। किसी महिला मित्र की तरफ से लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीतेंगे।

धनु राशि वाले लोगों के अंदर छुपे ही प्रतिभा निखर कर लोगों के सामने आएगी। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते के लिए यह योग बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके रिश्तो में मिठास आएगी। अचानक करियर में आगे बढ़ने के कई रास्ते मिल सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए यह शुभ योग फायदेमंद साबित होगा। राजनीति के क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर राशि वाले लोगों के जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। माता रानी की कृपा से कार्य क्षेत्र में आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। कार्यालय में आपके कामकाज से साथ काम करने वाले लोग काफी प्रभावित होंगे। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलेगा। घर-बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपनी किसी पुरानी पहचान का फायदा मिलने वाला है। माता रानी की कृपा से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कैरियर में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा। प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। प्रेम के रिश्ते मजबूत बनेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर इस शुभ योग का मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। आप अपने कामकाज पर थोड़ा ध्यान केंद्रित कीजिए क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई भी समझौता करने से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार करना होगा अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी के साथ खुशियों भरे पल व्यतीत करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को कामकाज का भार अधिक मिल सकता है, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप अपने सभी काम समय पर पूरे करने की कोशिश कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों का कार्य क्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को प्रसिद्धि हासिल होगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनी रहेगी। आप बाहर के खानपान से दूर रहें।

सिंह राशि वाले लोग अपने परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोग वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, उसके अनुसार आपको खर्चों पर भी लगाम रखने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी।

तुला राशि वाले लोगों को अपने कुछ जरूरी कामों में मित्रों की सहायता लेनी पड़ सकती है। यदि आप कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लीजिए। बिना सोचे-समझे आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा धन हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी से बातचीत करने के दौरान आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। अचानक कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन का भी हताश रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों को कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। कार्यालय में आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। करीबी दोस्तों से किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा।

Related Articles

Back to top button