समाचार

बिल गेट्स जितनी हुई गौतम अडानी की संपत्ति, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ बने चौथे सबसे धनी व्यक्ति

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में शामिल गौतम अडानी की संपत्ति दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जी हां..गौतम अडानी अब सिर्फ भारत और एशिया के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनकी संपत्ति माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स के बराबर हो गई है। ऐसे में गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी से भी आगे निकल चुके हैं। आइए जानते हैं अब तक गौतम अडानी की संपत्ति में कितना इजाफा हुआ?

gotam adani

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 125 अरब डॉलर के करीब हो चुकी है। वही बिल गेट्स की भी इतनी ही संपत्ति है। वह वारेन बफेट, गूगल के को फाउंडर लैरी पेज और मुकेश अंबानी जैसे अमीर बिजनेसमैन से भी आगे निकल चुके हैं। फोर्ब्स के अनुसार गौतम अडानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति है। रिपोर्ट के अनुसार बिल गेट्स की कुल संपत्ति 125.4 अरब डॉलर बताई गई है तो वहीं गौतम अडानी की कुल संपत्ति 125 अरब डॉलर बताई जा रही है।

gotam adani

बता दें, गौतम अडानी की संपत्ति में साल 2022 में करीब 48.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। ऐसे में महज 1 दिन में गौतम अडानी की संपत्ति में 6.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। वहीं साल 2021 के अंत में गौतम बढ़ाने की संपत्ति 76.7 अरब डॉलर थी। इतना ही नहीं बल्कि यह भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगर इसी तरह चलता रहा तो अडानी जल्दी ही दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट से निकलकर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। बता दें, वर्तमान में गौतम अडानी से ज्यादा संपत्ति एलन मस्क, जैफ बेजॉस और बिल गेट्स है लेकिन फिलहाल इनकी संपत्ति में लगातार गिरावट हो रही है, जबकि अडानी की संपत्ति में लगातार ग्रोथ हो रही है।

gotam adani

कौन है गौतम अडानी?
बता दें, गौतम अडानी का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। 24 जून 1962 को जन्मे गौतम अडानी 6 भाई बहन थे। गौतम अडानी के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और वह पैसे कमाने के लिए मुंबई आ गए थे। इस दौरान गौतम की उम्र महज 18 साल थी और वह हिंद्रा ब्रदर्स में महज 300 रुपए सैलरी में काम करते थे।

gotam adani

हालांकि अडानी इस काम से खुश नहीं थे। ऐसे में उन्होंने 20 साल की उम्र में हीरे का ब्रोकरेज आउटफिट खोल लिया। इस साल उन्हें काफी अच्छा मुनाफा हुआ और फिर उन्होंने अहमदाबाद आकर प्लास्टिक फैक्ट्री में काम किया। इसमें भी उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हुआ।

इसके बाद उन्होंने साल 1988 में एक्सपोर्ट लिमिटेड की नींव रखी। इसके बाद वह धीरे-धीरे सफल होने लगे और फिर उन्होंने कई कारोबार में हाथ आजमाए जिसमें उन्हें लगातार सफलता हासिल हुई और वर्तमान में गौतम अडानी का नाम दुनिया के सबसे मशहूर और अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल है।

Gautam Adani family

बता दे गौतम अदानी की पत्नी का नाम प्रीति है जो पेशे से डेंटिस्ट है। इसके अलावा वह अडानी फाउंडेशन की हेड भी है। अडानी के दो बेटे हैं जिनका नाम करण और जीत है।

Related Articles

Back to top button