धार्मिक

मंगल स्वराशि मेष में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के जीवन में होगा सुधार, बाकियों को होगी दिक्कत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को साहस का प्रतीक माना गया है। सौरमंडल में स्थित मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि 24 दिसंबर 2020 को मंगल ग्रह मीन राशि से निकलकर अपनी राशि मेष में प्रवेश करेगा, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है। आखिर मंगल की राशि परिवर्तन का आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं मंगल का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। भाइयों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। बैंक से जुड़े हुए कामों में आपको लाभ मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपको अपने कामकाज का उचित नतीजा मिलने वाला है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। जिस काम में आप हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में लाभ मिल सकता है। पिता के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित करेंगे। बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे।

धनु राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन धन लाभ के अवसर दिला सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से धन प्राप्ति की संभावना है। व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। पुरानी रुकी हुई योजनाएं प्रगति पर आ सकती हैं। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रही अनबन दूर होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। खर्चों में कमी आएगी, जिसकी वजह से आप धन संचित कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। कई क्षेत्रों से भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन ठीक नहीं है। किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय आप सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना बन रही है। आपको इस परिवर्तन की वजह से काफी धैर्य और संयम से काम लेना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन काफी चिंताजनक साबित हो सकता है। शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। प्रॉपर्टी के कामों में काफी हद तक लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है।

तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन ठीक नहीं है। धन की कमी महसूस हो सकती है, जिसकी वजह से कर्ज लेने की जरूरत पड़ेगी। घर में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कार्य में रुकावट उत्पन्न होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन ठीक नहीं है। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। धन संबंधित मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। शेयर मार्केट से संबंधित काम करने वाले लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन खराब परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शादीशुदा जिंदगी में तनाव बना रहेगा। प्रेम जीवन काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

Related Articles

Back to top button